Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: विदिशा,वहुफसलीय उत्पादन आर्थिक सबलता के द्योतक "सफलता की कहानी"

Aditi News Team

Mon, Jan 4, 2021

विदिशा। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए जिले में जो नवाचार किया जा रहा है उससे किसानो में वहुफसलीय उत्पादन लेने की प्रतिस्पर्धा बडी है ओर आथिक सबलता की ओर अग्रसर हो रहे है। किसानो की स्थायी अजीविका बढाने के लिए मनरेगा के तहत पौधरोपण का लाभ दिया जा रहा है जिससे फलोद्यान के रकवे में वृद्वि हुई है वही पर्यावरण सुधार में परोक्ष रूप से किसान अपनी-अपनी भूमिका अदा कर रहे है। 
   विदिशा विकासखण्ड की ग्राम भटखेडी के कृषक रविशंकर भार्गव ने मनरेगा की योजनाओं का लाभ लेकर फलदार वृक्षारोपण से प्रतिमाह फलोद्यान नीबू, संतरा का दस कि्ंवटल वार्षिक उत्पादन ले रहे है जिसका विक्रय स्थानीय मंडियो में उनके द्वारा कराया जा रहा है। कृषक रविशंकर ने बताया कि फलोद्यान बगीचे में प्याज, लहसुन, सब्जियों का उत्पादन मेरे द्वारा लिया जा रहा है जिससे दोगुना मुनाफा हो रहा है अब प्रतिवर्ष दो से चार लाख की अतिरिक्त आमदनी हो रही है। कृषक श्री भार्गव के फलोद्यान का अन्य कृषक भी समय-समय पर पहुंचकर अवलोकन कर वे उद्यानिकी के ओर अग्रसर हो रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें