Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

बरमान में कथित सट्टा कारोबार की चर्चा तेज, आखिर कब होगी कार्रवाई

: नरसिंहपुर,छोटी- छोटी बचत बनी अभिलाषा ठाकुर का आर्थिक संबल "खुशियों की दास्तां"

Aditi News Team

Sat, Nov 28, 2020

नरसिंहपुर। जिले के चीचली विकासखंड के ग्राम उकासघाट की श्रीमती अभिलाषा ठाकुर के लिए स्वसहायता समूह से जुड़कर छोटी- छोटी बचत करना उनके लिए आर्थिक संबल बना है। अब अभिलाषा ठाकुर आत्मनिर्भर हो गई हैं। वे अपने पति के साथ एक से अधिक काम कर रही हैं और उनकी मासिक आमदनी 12 से 13 हजार रूपये तक हो गई है। पहले अभिलाषा और उनके पति कृषि और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण- पोषण करते थे, परंतु इससे उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होने में दिक्कत होती थी। ऐसे में आजीविका मिशन का स्वसहायता समूह उनके लिए आशा की किरण बनकर सामने आया है।
   अभिलाषा ठाकुर लक्ष्मी स्वसहायता समूह से जुड़ी और उन्होंने छोटी- छोटी बचत करना शुरू किया। परिवार की जरूरतों के लिए समूह से लेनदेन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक निवेश निधि से ऋण लेकर किराना दुकान खोली। फिर आजीविका मिशन द्वारा उन्हें सिलाई का प्रशिक्षण दिलाया गया। अभिलाषा ठाकुर ने सिलाई मशीन खरीदकर सिलाई का कार्य प्रारंभ किया। इससे उनकी आमदनी बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने समूह के बैंक लिंकेज से 40 हजार रूपये का लोन लेकर कृषि में उपयोग होने वाला स्प्रे पम्प खरीदकर किराये से चलाना शुरू किया। आजीविका मिशन से जुड़ने के कारण अभिलाषा ठाकुर और उनके पति बड़ेलाल ठाकुर को रोजगार मिल गया। एक से अधिक कार्य करने के कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हो गई है।
    अभिलाषा ठाकुर कहती हैं कि आजीविका मिशन से मेरी सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। इसके लिए मैं मध्यप्रदेश सरकार और आजीविका मिशन के प्रति आभारी हूं।

Tags :

जरूरी खबरें