Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: गाडरवारा, वोकेशनल छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण

Aditi News Team

Sat, Dec 30, 2023
वोकेशनल छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण गाडरवारा। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के कक्षा नवमी एवं दसवीं के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड के विद्यार्थियों ने लोक शिक्षण संचनालय समग्र शिक्षा नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल केंद्र गाडरवारा का औद्योगिक भ्रमण किया । इस भ्रमण में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री कौशल केंद्र गाडरवारा में संचालित समस्त ट्रेड जैसे ईटी, आईटी, हेल्थ केयर इत्यादि अनेक संचालित ट्रेड की प्रारंभिक जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के संचालक कपिल साहू एवं ट्रेनर आफरीन द्वारा उपस्थित समस्त व्यावसायिक छात्रों के स्वागत उपरांत केंद्र में संचालित विभिन्न ट्रेड से संबंधित समस्त जानकारी, लैब का भ्रमण, छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान, भविष्य में इन ट्रेडो की उपयोगिता, साथ ही ऑन द जॉब ट्रेनिंग संबंधित व्याख्यान दिया गया। उनके द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी, विद्युत संयंत्रों, हेल्थ केयर, विभिन्न मशीनों, डाटा एंट्री संबंधी कार्य, विभिन्न एप्लीकेशंस का निर्माण एवं कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण में व्यवसायिक शिक्षकों सरफराज मोहम्मद एवं दिनेश गर्ग के साथ विद्यालय की शिक्षिका स्वाति साहू एवम शिक्षक सत्यम ताम्रकार ने सहयोग प्रदान किया। यह औद्योगिक भ्रमण जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें