Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: Gadarwara वित्तीय साक्षरता पर कार्यशालाएं आयोजित

Aditi News Team

Wed, Feb 10, 2021

गाडरवारा। गत दिनों समीपी ग्राम आफत गंज एवं बगदरा में राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र से वित्तीय साक्षरता सलाहकार डॉ सुनील शर्मा द्वारा ग्रामीणों के बीच वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला आयोजित कर विभिन्न जानकारियां दी गई। उन्होंने ग्रामीणों को बताया की सभी लोग बैंकों में जनधन खाते जरूर खुलवाएँ , इन खातों में न्यूनतम बेलेंस की कोई बाध्यता नही है । इसमें एटीएम कार्ड निःशुल्क मिलता है एवम् दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा निःशुल्क रहता है। जनधन खाते की उपयोगिता बतलाते हुए उन्होनें जानकारी दी कि कोरोनाकाल में केंद्र सरकार द्वारा जनधन महिला खाताधारकों के खातों मे 500 रुपये की राशि लगातार 3 माह तक भेजी है। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना की जानकारी देते हुए बताया की इसमे 18 से 70 साल की आयु का कोई भी व्यक्ति इस योजना में शामिल होकर दुर्घटना बीमा का लाभ ले सकता है। एटीएम फ्राड के बारे में ग्रामीणों को सचेत करते हुए उन्होंने बताया की एटीएम का गोपनीय पिन किसी को भी न बताएं एवं मोबाइल पर आने वाले लाटरी एवं इनामी योजनाओं वाले धोखाधड़ी से सबंधित फर्जी कालों से भी सावधान रहें। श्री शर्मा ने ग्रामीणों को सुकन्या समृद्धि योजना , अटल पेंशन योजना, मुद्रा ऋण योजना सहित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। कार्यशालाओं में कोरोना प्रोटोकाल को दृष्टिगत रखते हुए उपस्थित ग्रामीणों को मास्क दिये गए एवम् प्रवेश के पूर्व सेनेटाइजर से हाथ साफ करके, थर्मल स्कैनर से जांच की गई।कार्यशालाओ का संचालन माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया। अंत मे आभार प्रदर्शन आफत गंज में संतोष कहार एवं बगदरा में सहायक शिक्षक प्रकाश नामदेव ने किया । इस अवसर पर सांगई के बुजुर्ग शिक्षक श्यामस्वरूप खरे, डी एस धानक, राजेश सिंह कौरव, दशरथ जाटव, मदनगोपाल चौधरी, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, लता कहार, मनीष श्रीवास्तव, राजकुमार कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें