Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: सागर,निरीक्षण के दौरान स्कूलें बंद मिली, अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश, पथरिया स्कूल में कम उपस्थिति पर नोटिस

Aditi News Team

Tue, Feb 16, 2021

सागर। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मनीष वर्मा द्वारा आज सागर और दमोह जिले की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी शालाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूलें बंद मिलने पर अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए गए तो बच्चों की कम उपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
      आज मंगलवार को श्री वर्मा और सहायक संचालक आशुतोष गोस्वामी शासकीय बालक उ.मा.वि. शाहपुर कन्या हायर सेकेंडरी शाहपुर, एक्सीलेंस स्कूल पथरिया एवं कन्या पथरिया तथा हाई स्कूल घोघरा का निरीक्षण करने पहुंचे तो शाहपुर की दोनों स्कूलें बंद मिली, जिस पर अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने के निर्देश जारी किए गए। वहीं पथरिया की एक्सीलेंस स्कूल और कन्या स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति अत्यंत न्यून होने के कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। वहीं उप संचालक प्राचीश जैन एवं सहायक संचालक फिलिप ने शा.उ.मा.वि. रसैना, महाराजपुर एवं कन्या देवरी का निरीक्षण किया तो रसैना में अनियमितताएं पायी गई और अध्यापन कक्षों में गंदगी मिली. तीनों स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली।

Tags :

जरूरी खबरें