Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: विश्व युवा कौशल दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन

Aditi News Team

Sat, Jul 15, 2023
विश्व युवा कौशल दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन गाडरवारा। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इस कौशल प्रदर्शनी का अवलोकन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के प्रभारी प्राचार्य गजेंद्र सिंह कौरव के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी अंतर्गत छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एवं इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी से संबंधित विभिन्न मॉडल जैसे एटीएम मशीन, वाइंडिंग मशीन, घरेलू विद्युत लाइन, शॉर्ट सर्किट, फ्यूज तार, एंपलीफायर, वोल्ट मीटर, अमीटर का उपयोग, कंप्यूटर के विभिन्न पार्ट्स, बैंकिंग सुविधाएं, बैंकों के कार्य, व्यक्तियों के अवेयरनेस से संबंधित विभिन्न आयामों पर चर्चा की। एवं छात्र छात्राओं से संवाद स्थापित कर छात्र छात्राओं के मॉडल, पूछे गए प्रश्नों के सकारात्मक उत्तरो की सराहना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कौशल प्रदर्शनी के साथ ही आज विद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन भी हुआ। इस प्रदर्शनी में संस्था के प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार, माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार , विनीत नामदेव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में संस्था के व्यवसायिक शिक्षक सरफराज मोहम्मद, दिनेश गर्ग का सक्रिय सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें