Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

: राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा आयोजित  

Aditi News Team

Sun, Nov 6, 2022
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा आयोजित गाडरवारा। गत दिवस जिला सहित क्षेत्र के शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त /स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में सत्र 2022-23 में कक्षा 8वीं में नियमित अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10:45 बजे से किया गया । परीक्षा में मानसिक योग्यता एवं शैक्षिक योग्यता परीक्षण के अलग अलग प्रश्नपत्रों को छात्र छात्राओं ने निर्धारित समयावधि में हल किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक के लिए बीटीआई स्कूल में 395 में से 378 एवं कन्या उ मा विद्यालय गाडरवारा में 163 में से 152 तथा चीचली ब्लॉक के लिए बनाए गए उत्कृष्ट विद्यालय चीचली केंद्र पर 297 में से 291 शासकीय आदर्श स्कूल गाडरवारा के केंद्र पर 242 में से 222 एवं शासकीय कन्या नवीन विद्यालय के केंद्र पर 244 में से 221 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। विदित हो कि उक्त परीक्षा में चयन उपरांत पात्र विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा उपरांत सभी केंद्रों से परीक्षा सामग्री जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर जमा हुई ।

Tags :

जरूरी खबरें