Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: चीचली में एफएलएन प्रशिक्षण का द्वितीय चरण आयोजित  5 दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षको ने एफएलएन की बारीकियों का किया अध्ययन 

Aditi News Team

Mon, Jul 24, 2023
चीचली में एफएलएन प्रशिक्षण का द्वितीय चरण आयोजित 5 दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षको ने एफएलएन की बारीकियों का किया अध्ययन गाडरवारा। चीचली के जनपद शिक्षा केन्द्र में शासकीय शालाओ के तीसरी कक्षा पढ़ाने वाले शिक्षको के एफएलएन 5 दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय चरण आयोजित किया गया । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हुए 5 दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षको को भोपाल से प्रशिक्षित डीआरजी विनोद सोनी,लेखराम गौतम, जितेंद्र कौरव, हरिओम कौरव, मनीष सोनी, बालमुकुंद वर्मा , दीपक गुप्ता एवं रामदास श्रीयास ने प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीआरसी डी के पटैल ने कहा कि सभी शिक्षको ने पूर्ण सक्रियता से नियमित उपस्थित रहकर प्रशिक्षण लिया इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र है। नए सत्र में हम सभी के सामने अनेक चुनोतियाँ है। स्कूलों में एफएलएन की पढ़ाई बेहतर ढंग से हो इस हेतु सभी अच्छे कार्य करें। बीएसी अरुण दुबे ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर ने शिक्षको को भलीभांति प्रशिक्षण दिया है अब शिक्षको की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने स्कूलो में बच्चों को अच्छा पढ़ाएं। प्रशिक्षण के आयोजन में समस्त जनशिक्षकों एवं दीपक श्रीवास्तव का सहयोग उल्लेखनीय रहा। प्रशिक्षण में अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें