Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: गाडरवारा विकासखण्ड परियोजना प्रबंधन ईकाई की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Fri, Feb 26, 2021


गाडरवारा। विगत दिवस जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी के चतुर्वेदी की अध्यक्षता एवं बीआरसी चंदन शर्मा की मौजूदगी में विकासखण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई (बीपीएमयू ) की बैठक का आयोजन किया गया। बेठक में सभी शिक्षको से समर्थन फॉर्म भरने, व्हाट्सएप बेस्ड असेसमेंट में अधिक से अधिक बच्चो का पंजीयन कर क्विज में भाग लेने के लिए अभिप्रेरित करने, फीडबैक फॉर्म भरने के निर्देश दिए गए । बैठक में बीएसी योगेन्द्र झारिया द्वारा बताया गया कि मुहल्ला क्लास में बच्चो के द्वारा किये जा रहे अभ्यास कार्य की विधिवत जांच कर चाइल्ड ट्रैकर की मदद से बच्चों की प्रोग्रेस की स्थिति की आकलन करे। बीएसी संदीप स्थापक ने शालाभवन पुताई, मरम्म्त कार्य, निर्माणाधीन हैंडवाश यूनिट, प्रतिभा पर्व एवं माह फरवरी वर्कशीट के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी एवं बीएसी मनीराम मेहरा ने छात्रवृति हेतु प्रोफाइल अपडेशन का कार्य समय सीमा में पूर्ण कराये जाने की बात कही। मीटिंग में लेखापाल दीपक आरसे, एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत, जनशिक्षक नेपाल सिंह झारिया, देवीसिंह कीर,सुरेन्द्र राजपूत, प्रशांत राय, मो.अफसर खान, प्रमोद पठारिया, नागवंशी, रामकिशन अहिरवार उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें