Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा,स्कुलो में हेण्डपम्प खराब होने से हो रहीं पानी की किल्लत

Aditi News Team

Sat, Feb 19, 2022

गाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोदरी की शासकीय प्राथमिक शाला , ग्राम टिमरावन एवं सांगई की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शालाओ के हेण्डपम्प बिगड़े पड़े है जिसके चलते बच्चों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्कुलो के शिक्षको द्वारा बाकायदा बिगड़े हेण्डपम्प सुधारने हेतु पीएचई विभाग को जानकारी अनेक बार दी जा चुकी है इसके बाद भी हेण्डपम्प नही सुधारे गये है जिसके चलते छात्र छात्राओं हेतु पीने के पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। सांगई के छात्र सुनील केवट ने बताया की हम लोगो को हेण्डपम्प खराब होने के चलते घरों से पानी की बॉटल में पानी लाना पड़ता है यदि हेण्डपम्प ठीक रहता तो हम लोग स्कूल में ही पानी भर लेते। छात्रा रेखा केवट ने वताया कि पीएम पोषण योजना अंतर्गत स्कूल में खाना खाने के उपरांत पानी की बहुत दिक्कत होती है। ग्राम बोदरी में प्रधानपाठक विनीत कौरव ने बताया की स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या अधिक है ऐसे में हैडपम्प बिगड़ने से हालात बुरे हो गए है। मेरे द्वारा इस संबंध में पीएचई विभाग को लिखित ओर मौखिक सूचना दी गई है लेकिन अभी तक हैडपम्प नही सुधरा। जनापेक्षा है की पीएचई विभाग स्कूलों में बिगड़े हैंडपम्पों को जल्द सुधरवाकर पेयजल संकट से जल्द निजात दिलाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें