Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: गाडरवारा,साईंखेड़ा विकासखण्ड प्रबन्धन ईकाई की बैठक आयोजित

Aditi News Team

Mon, Sep 13, 2021

गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में विकासखण्ड साईंखेड़ा स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत विकासखण्ड प्रबन्धन ईकाई की बैठक बीईओ प्रतापनारायण , बीआरसी चंदन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, मनीराम मेहरा सहित जनशिक्षको की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक वितरण की जनशिक्षा केन्द्रवार समीक्षा की गई एवं एम शिक्षा मित्र पर शेष रहे स्कुलो की जल्द फीडिंग कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिन स्कुलो के समग्र बैंक खाते नही खुले है उन्हें भी जल्द खोलने के निर्देश दिये गए। बैठक में दीक्षा एप्प पर प्रशिक्षणों से शेष रहे शिक्षको के जल्द प्रशिक्षण पूर्ण करवाने पर जोर दिया गया एवं राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे परीक्षा की तैयारी , साप्ताहिक टेस्ट एवं लर्निंग आउट कम्स की मैपिंग सबंधी कार्य की जनशिक्षा केंद्र स्तर पर समीक्षा करने एवं स्कुलो की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए । बैठक में दिव्यांग बच्चों की जानकारी जल्द बीआरसी कार्यालय मे जमा करने एवं हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम की समीक्षा के निर्देश दिए गए । बैठक में प्रमुख रूप से जनशिक्षक नेपाल झारिया, प्रदीप मालवीय, सुरेन्द्र राजपूत, बनवारीलाल नागवंशी, मो अपसार खान, रामकृष्ण अहिरवार, प्रमोद पठारिया के अलावा लेखापाल दीपक आरसे एवं एमआईएस प्रभारी वेदप्रकाश राजपूत उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें