Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

: कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा में प्रेरणा संवाद कार्यक्रम आयोजितउपायुक्त जनजाति कार्य विभाग ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Aditi News Team

Tue, Dec 6, 2022
कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा में मंगलवार को प्रेरणा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे संभागीय उपायुक्त जनजाति कार्य विभाग जेपी यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग समय का सदुपयोग ही जीवन की राह प्रशस्त करता है। दुनिया में वही लोग सफल हुए हैं जिन्होंने समय के महत्व को पहचाना तथा जो काम जिस समय पर करना चाहिए था, वह काम उस समय पर करके दिखाया। समस्याओं का आकार प्रयासों के आकार पर निर्भर करता है। प्रयास बड़े होंगे तो बड़ी समस्याएं भी छोटी हो जाएंगी। यदि प्रयास छोटे होंगे तो छोटी समस्याएं भी बड़ी लगने लगती है। इंसान को इंसान की क्षमताओं से अधिक कोई कार्य नहीं करना होता है। बार-बार असफल होने पर भी जीवन में उनको सफलता मिलती हैं और वो आगे बढ़ते हैं जो न लक्ष्य को छोड़ते हैँ, न रास्ता बदलते हैँ। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा की असफलता मिलने पर घबराना नहीं चाहिए और न ही जो रास्ता तय किया है उससे विचलित होना चाहिए। असफलताऐं केवल यह दर्शाती है की सफलता के लिए पूरे मन से प्रयास नहीं किए गए, जिस दिन पूरे मन से प्रयास कर लेंगे, उस दिन सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कविता "लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।" सुनाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन की कुछ संघर्षपूर्ण घटनाओं का जिक्र कर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा विपरीत परिस्थितियां और गरीबी प्रेरणा का काम करती। श्री यादव ने विद्यार्थियों से कहा की कितने घंटों तक पढ़ाई की इससे ज्यादा ज़रूरी है की कितना एकाग्र और नियमित होकर पढ़ाई की। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नही। लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों से चढ़ना आत्मविश्वास पैदा कर्ता है।सफलतायें शार्ट कट से नही मिलती, इसके लिए गहन अध्ययन करना होगा। श्री यादव ने " रुक जाना नही तू कहीं हार के, काँटों पे चलके मिलेंगे साये बाहर के " सुनाकर बच्चों को कठिन परिस्थितियों मे होंसला बनाये रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गईं। कार्यक्रम मे विद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित थे। बच्चों ने कार्यक्रम को बहुत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा की अब हम अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक गंभीर होकर तैयार करेंगे। संभागीय उपायुक्त ने स्कूल के शिक्षकों के साथ बैठक कर बेहतर परीक्षा परिणाम की कार्ययोजना पर चर्चा की और कुछ सुझाव दिए।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक चंद्रेश मालवीय ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें