Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

: सिहोरा इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में घुसकर सोना लूटने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा बांकी की तलाश में जुटी

Aditi News Team

Sun, Aug 17, 2025
जबलपुर,सिहोरा इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में घुसकर सोना लूटने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा बांकी की तलाश में जुटी  https://youtu.be/X3D5iksqCKk?si=k3jkSxrLkb5JPsg_ 11 अगस्त को थाना ख़ितौला स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में पाँच अज्ञात आरोपियों के द्वारा बैंक में घुसकर कर्मचारियों को डरा धमकाकर लाकर तोड़कर लाकर में रखे 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5, लाख 8 हज़ार रुपये नगद लूटकर ले जाया गया था प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए मौक़े पर तत्काल पुलिस महानिरीक्षक ,पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक जबलपुर उपस्थित हुए थे प्रकरण की विवेचना हेतु कई पुलिस टीमें लगायी गई थी विवेचना के दौरान मौखिक साक्ष्यों ,विभिन्न CCTV फ़ुटेज व तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से यह ज्ञात हुआ था कि इन्द्राना क़स्बे में एक किराये का मकान लेकर इन आरोपियों के द्वारा इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था । अभी तक लूट में लिप्त आरोपियों में से 1-रहीस लोधी ,2- सोनू वर्मन ,3- हेमराज ,और 4- विकास चक्रवर्ती को गिरफ़्तार कर इनके क़ब्ज़े से लूटी गई रक़म में से 1,83, 000 रुपया नगद ,एक कट्टा ,चार कारतूस दो मोटरसाइकिल ,चार मोबाइल व कुछ अन्य सामग्रियां जप्त की गई है ,शेष आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पाँच पुलिस टीमें लगायी गई है जल्द ही शेष आरोपियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित की जाकर प्रकरण का पटाक्षेप किया जाएगा।  

Tags :

जरूरी खबरें