Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

: जुए के फड़ पर छापा, 08 जुआडी गिरफ्तार, 18 हजार 300 रूपये जप्त

Aditi News Team

Sat, Aug 2, 2025
जुए के फड़ पर छापा, 08 जुआडी गिरफ्तार, 18 हजार 300 रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना पाटन की टीम द्वारा 8 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 18 हजार 300 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी पाटन श्री गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 01-08-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रिमझा मे रोड़ किनारे शेड के नीचे राघव शर्मा के घर के पास कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम रिमझा में रोड़ किनारे शेड के नीचे राघव शर्मा के घर के पास बैठकर जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः घनश्याम सिंह निवासी गुरू मोहल्ला पाटन, राघव शर्मा निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन, मनोज बर्मन निवासी गुरू मोहल्ला पाटन, रूपेश ठाकुर निवासी ग्राम सिंगौरी, रोहित ठाकुर निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन, सतीश सिंह गौंड़ निवासी ग्राम सिंगौरी, आशीष गलबले निवासी ग्राम रिमझा, अनुराग नंदेसरिया निवासी ग्राम रिमझा बताये जुआड़ियों के पास तथा फड़ से ताश पत्ते एवं 18 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को पकड़ने में उप निरीक्षक जितेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक विजय जैसवाल, आरक्षक गंगाराम, रामगोपाल, आनंद, छन्नूलाल, आलोक, रिंकू यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें