Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

: नरसिंहपुर करेली पुलिस के हत्थे चढ़े 4 अन्तर्राज्जीय गांजा तस्कर,लगभग 3 लाख 50 हजार मूल्य 21 किलो 65 ग्राम अवैध गाँजा जप्त

Aditi News Team

Sat, Jun 28, 2025
नरसिंहपुर पुलिस के हत्थे चढ़े 4 अन्तर्राज्जीय गांजा तस्कर,लगभग 3 लाख 50 हजार मूल्य 21 किलो 65 ग्राम अवैध गाँजा जप्त उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 27.06.2025 को दौरान भ्रमण के रेल्वे स्टेशन नीलेश्वर मंदिर, करेली के पास चार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हल्के नीले रंग की बोरी लिये खडे दिखे जिन पर संदेह होने पर स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकडा एवं उनकी तलाशी ली गयी, आरोपीगणों के सयुक्त कब्जे से हल्के नीले रंग की बोरी 21 किलो 65 ग्राम गाँजा कीमती 350000/ रुपये का रखा पाया गया जिसे जप्त कर आरोपीगणों के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए उनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 582/25 धारा 8/20 (सी), 29 एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। आरोपियों के नाम :- 1- अभिजीत पिता सनातन नायक, उम्र 20 साल, निवासी अडावा, थाना अडावा, जिला गजपति, उडीसा। 2-पवित्र पिता वनबासी बीडिका, उम्र 27 साल, निवासी अक्खूसिंघी, थाना पदमपुर, जिला रायगढा, उडीसा। 3-सानू पिता प्रांचिस लीमा, उम्र 26 साल निवासी सुंदरपुर, थाना पदमपुर, जिला रायगढा, उडीसा। 4-,रमेश पिता दस्सो कराडा, उम्र 33 साल, निवासी मेरिया पंगा, थाना गुराडी, जिला रायगढा, उडीसा। इनकी रही मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक प्रियंका केवट, उनि अभिषेक जैन, प्र.आर. कुलदीप सोमकुवंर, प्र.आर. राजेश नंदा, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक सचिन पटेल, आरक्षक दिनेश केवट, आरक्षक चेतन, आरक्षक रोहित बारोलिया सायबर सेल से आरक्षक नीरज डेहरिया की मुख्य भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें