Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

12 किलो 766 ग्राम गांजा कीमती 6 लाख 38 हजार रूपये का तथा एक्सिस जप्त

थाना माढ़ोताल अंतर्गत अनिराज नायडू की थी सनसनीखेज हत्या अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में था लिप्त

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

: Katni कैमोर पुलिस ने नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 2 घंटे में किया गिरप्तार

Aditi News Team

Fri, Nov 13, 2020


कटनी जिले के थाना कैमोर के अंतर्गत 14 साल की नाबालिक बालिका जिसके पिता लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त चल रहे हैं और मां भट्टे पर मजदूरी करने जाती है । करीब 5 माह पहले जब पिता विजयराघव गढ़ में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे और मां मजदूरी के लिए काम पर गई थी तो दोपहर के समय घर में नाबालिग बालिका को अकेला पाकर पास में ही रहने वाला करण कोल पिता लक्ष्मण कोल उम्र 20 साल निवासी ग्राम नन्हवारा कला थाना कैमोर घर में घुस गया और बालिका को जान से मारने की धमकी देकर पांच छह बार बलात्कार किया, हाल ही में बच्ची को घर पर उल्टियां होने और तबीयत बिगड़ने पर मां ने जब डॉक्टर के पास ले गई तो मालूम चला कि आरोपी के द्वारा शारीरिक शोषण किए जाने से बच्ची गर्भवती हो गई है ।


नाबालिग बालिका को लेकर मां के थाना कैमोर पहुंचने पर थाना प्रभारी कैमोर निरीक्षक अरविंद जैन द्वारा पुलिस अधीक्षक कटनी श्री ललित कुमार शाक्यवार , एसडीओपी विजयराघवगढ़ शिखा सोनी के निर्देशन में महिला उपनिरीक्षक अनीता कुडापे आरक्षक प्रेम शंकर पटेल , सानिल सोनी एवं अंजनी झा के साथ मिलकर आरोपी करण कोल को तत्काल गिरफ्तार कर लिया , आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 271/2020 धारा 376 ,2 (1) , 376 (2) (एन) 450,506 भारतीय दंड विधान एवं5/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कटनी ललित कुमार शाक्यवार जी द्वारा नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई कर मात्र 2 घंटे में आरोपी को फरार होने के पहले गिरफ्तार करने के लिए टीआई कैमोर अरविंद जैन और उनकी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Tags :

जरूरी खबरें