Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: कमिशन पर आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिलाकर हिसाब किताब करने वाला सटोरिया गिरफ्तार,3 नग मोबाइल, तथा 4 हजार 225 रूपये नगद जप्त

Aditi News Team

Sun, May 11, 2025
कमिशन पर आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिलाकर हिसाब किताब करने वाला सटोरिया गिरफ्तार,3 नग मोबाइल, तथा 4 हजार 225 रूपये नगद जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच के दौेेरान पतासाजी कर क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रितेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना मदनमहल की टीम द्वारा कमिशन पर आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिलाकर का हिसाब किताब करने वाला सटोरिया गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी मदनमहल श्रीमति संगीता सिंह ने बताया कि दिनांक 10-4-25 की रात्रि को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्वारीघाट निवासी नीरज दौलतानी काफी दिनों से आईपीएल सट्टे का काम कर रहा है अब तक किये गये सट्टे का अभी तक का हिसाब किताब करने के लिये मदनमहल चौक के पास आया है जो अपने पास हिसाब-किताब का रजिस्टर एवं मोबाइल रखा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये आमनपुर रोड पर मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम नीरज दौलतानी उम्र 31 वर्ष निवासी सुखसागर ब्लू थाना ग्वारीघाट बताया तलाशी लेने पर कपड़े के थैले में 3 नग कीपेड मोबाइल , एक रजिस्टर, केलकुलेटर चार्जर सहित रखे मिला, रजिस्टर को चैक करने दिनंाक 15-4-25 से 4-5-25 तक खेले एवं खिलाये गये आईपीएल के सट्टा का हिसाब लिखा होना पाया गया, नीरज दौलतानी ने पूछताछ करने पर अपने साथी विजय उर्फ बिज्जू सिंधी द्वारा उपलब्ध करायी गई आई आईडी jalwaexch9.com में आई.पी.एल. मैच का सट्टा खिलाने एवं रन, बाल, ओवर , बेटिंग के हिसाब से पैसे का लेखा जोखा कर विजय उर्फ विज्जू सिंधी तथा धर्मेन्द्र , पल्लव मिश्रा केा सट्टे की कटिंग करना स्वीकार करते हुये साथ में मिलकर आईपीएल क्रिकेट मैचों मंे लगे पैसे को देना तथा कमीशन के आधार पर कार्य करना स्वीकार किया, आरोपी धर्मेन्द्र चक्रवर्ती निवासी भानतलैया, पल्लव मिश्रा निवासी चौथापुल , विजय उर्फ विज्जू सिंधी तलाश करने पर नहीं मिले। आरोपी नीरज दौलतानी उम्र 31 वर्ष निवासी सुखसागर ब्लू थाना ग्वारीघाट के कब्जे से 3 नग कीपेड मोबाइल, केलकुलेटर चार्जर सहित, पेन , रजिस्टर तथा आईपीएल से अर्जित की गई रकम 4 हजार 225 रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट तथा 49, 52 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका-* सटोरिया केा आईपीएल क्रिकेट मेच के सट्टे का हिसाब किताब करते हुये रंगे हाथ पकडने में प्रधान आरक्षक निर्मल सनोडिया, कृष्णकुमार, आरक्षक बालाराम, अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें