Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

राठी तिराहा से पुराना बस स्टैंड की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है जिम्मेदार ध्यान दे

डीआरआई ने हाथीदांत की कलाकृतियों के अवैध व्यापार में लिप्त वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

शिवराज सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक कृषि भवन,नई दिल्‍ली में आयोजत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड आपदा प्रबंधन यंत्रों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

: Bhopal जिला प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ मुहिम जारी,आदतन अपराधी और हिस्ट्री शीटर बदमाश के अतिक्रमण को नेस्तनाबूद किया,

Aditi News Team

Sun, Dec 20, 2020

भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल में अतिक्रमण हटाओ मुहिम तेजी से शुरू हो गई है। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मुहिम निरन्तर जारी है। एसडीएम एमपी नगर आकाश श्रीवास्तव और गोविंदपुरा तहसीलदार श्री मनोज श्रीवास्तव ने निर्माण भवन के सामने शासकीय भूमि पर मकान बनाकर कर किए गए अतिक्रमण को हटाया, इसके साथ ही दो अन्य जगहों पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को हटाया गया।

 तहसीलदार गोविंदपुरा श्री श्रीवास्तव  ने बताया कि कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के निर्देश पर शहर में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। आज एसडीएम एमपी नगर श्री आकाश श्रीवास्तव ने  निर्माण भवन के सामने 2500 स्क्वेयर फीट की शासकीय भूमि पर मकान और चद्दर लगाकर अतिक्रमण किया गया था जिस पर कार्रवाई करते हुए उस अतिक्रमण को हटाया गया जिसका बाजार मूल्य 1 करोड़ से अधिक है। इसके साथ ही गोविंदपुरा तहसीलदार ने क्षेत्र अंतर्गत बड़े अपराधी एवं अतिक्रमणकर्ता अख्तर  खान एनएसए, रासुका आरोपी एवं दूसरा लल्लू  रहीस सट्टा जिला बदर अपराधी का अतिक्रमण प्रशासन नगर निगम में पुलिस द्वारा सख्ती से हटाए गए इनके द्वारा शासकीय भूमि पर दुकान बनाकर अतिक्रमण किया गया था जिसकी बाजार मूल्य 40 लाख से अधिक है।

Tags :

जरूरी खबरें