Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 96 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त, 650 किलोग्राम महुआ लाहन किया गया नष्ट

Aditi News Team

Tue, Jun 17, 2025
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 96 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त, 650 किलोग्राम महुआ लाहन किया गया नष्ट   उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर पुलिस द्वारा मुस्तैदी के साथ अवैध कारोबारियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जाकर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जा रही है। थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आरेपी राहुल पिता मुकेश मेहरा 20 वर्ष निवासी रिप्टापार, नरसिंहपुर के कब्जे से 63 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 24 (2) के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। इसी प्रकार अरोपी भोले शंकर पिता राम किशन लोधी, 38 वर्ष, निवासी सांकल रोड से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, आरोपी सीमा बाई पति राजेंद्र ठाकुर, 35 वर्ष, कृष्णा वार्ड, नरसिंहपुर 8 लीटर अवैध कच्ची शराब, आरोपी नगीना पति अखिल खान, 29 वर्ष, निवासी कृष्ण वार्ड से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब, आरोपी दिनेश पिता गिरवर मेहरा, 46 वर्ष, निवासी मगरधा 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त, नीता पति कमलेश कुछ बंदिया 40 वर्ष, निवासी न्यू मार्केट, नरसिंहपुर से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कर सभी आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा कुल 6 आरोपियों से 96 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी एवं 650 किलोग्राम महुआ लहान के साथ-साथ शराब बनाने की सामग्री नष्ट की गयी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशनगंज, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, उप निरीक्षक विजय द्विवेदी, सउनि सतीश राजपूत, प्रधान आरक्षक सुनील बिसेन, जागेश्वर बघेल, गजराज, जितेंद्र राणा, संजय पांडे, पुष्पराज, लक्ष्मी नागपुर महिला आरक्षक माया भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें