Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

: अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार,1500 पाव देशी शराब तथा स्विफ्ट डिजायर कार जप्त

Aditi News Team

Thu, Apr 24, 2025
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार,1500 पाव देशी शराब तथा स्विफ्ट डिजायर कार जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जोन 2 श्री समर वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर.पाण्डे के मार्ग दर्शन में थाना गोरखपुर पुलिस टीम द्वारा कार में अवैध रूप से परिवहन कर ले जा रहे आरोपियों को पकड़ते हुये शराब जप्त की गई है। थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि आज दिनांक 24-4-25 केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 20 जेड पी 6824 में 2 लड़के अवैध रूप से भारी में शराब रखे तिलवारा नयागंाव होते हुये सिद्धनाथ की पहाड़ी तरफ जायेंगे, सूचना पर मखुबिर के बताये अनुसार रामपुर में सिद्धनाथ पहाड़ी के पास दबिश दी तभी सामने तरफ से स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 20 जेड पी 6824 आते दिखी जिसे घेराबंदी कर रोका, कार में 2 युवक बैठे हुये थे पूछताछ पर कार चालक ने अपना नाम पवन चक्रवर्ती उम्र 26 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर तथा कार चालक की बाजू वाली सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विशाल यादव उम्र 26 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला गली नम्बर 3 ग्वारीघाट बताया, जिन्हें सूचना से अवगत करातेे हुये तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट में 15 तथा डिक्की में 15 कार्टून रखे मिले सभी 30 कार्टून में कुल 1500 पाव देशी शराब कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये की होना पायी गयी। दोनों आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 1500 पाव देशी शराब तथा स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 20 जेड पी 6824 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। *उल्लेखनीय भूमिका-* स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही शराब के साथ आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह अनसोलिया, आरक्षक मोहित, रोहित, अजय भारद्वाज, धर्मेन्द्र यादव, रत्नेश राय, सुजीत त्रिपाठी अनूप की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें