Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

: अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, 400 पाव देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार जप्त

Aditi News Team

Sun, Aug 17, 2025
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, 400 पाव देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा व एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना पाटन टीम द्वारा 1 आरोपी 400 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी पाटन श्री गोपिन्द सिंह राजपूत ने बताया कि आज दिनांक 17-8-25 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सिल्वर रंग की मारूती सुजुकी बलेनो क्रमांक एमपी 20 सीजी 7665 का चालक कार में भारी मात्रा अवैध शराब लेकर पाटन डूडी होते हुये कटरा बेलखेड़ा की तरफ आ रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान डूडी तिराहे में दबिश दी गई, कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बतायेनुसार बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 7665 आते दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया कार चालक कटरा बेलखेड़ा तरफ तेजी से कार लेकर भागा जिसका पीछा करने पर कार चालक ने धमनी मोड़ से लगभग 500 मीटर पहले बबूल के पेड़ से कार को टकरा दिया जिससे बलेनो कार छतिग्रस्त होकर बंद हो गयी, कार का चालक कार से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। कार में ड्रायवर सीट के बाजू वाली सीट में बैठे व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम शेखर सेन पिता रामू सेन उम्र 23 वर्ष आकाश विहार कालोनी थाना विजयनगर बताया एवं पुलिस केा देखकर भागने वाले कार चालक का नाम गोविन्द शर्मा निवासी घड़ी चौक विजयनगर बताया, बेलेनो कार की तलाशी लेने पर सीटों के बीच में रखी दोनों बोरियों में कुल 400 पाव देशी शराब कीमती लगभग 35 हजार रूपये रखी मिली, आरोपी शेखर सेन के कब्जे से 400 पाव देशी शराब एवं बेलेनो कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 7665 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी गोविन्द शर्मा की तलाश जारी है। *उल्लेखनीय भूमिका* - आरोपी को कार में शराब परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक भरत सिंह, जितेन्द्र दुबे, आरक्षक धनंजय, वीरेन्द्र, गंगाराम, अनुराग की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें