Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

राठी तिराहा से पुराना बस स्टैंड की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है जिम्मेदार ध्यान दे

डीआरआई ने हाथीदांत की कलाकृतियों के अवैध व्यापार में लिप्त वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

शिवराज सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक कृषि भवन,नई दिल्‍ली में आयोजत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड आपदा प्रबंधन यंत्रों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

: होशंगाबाद,अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी,4 लाख 50 हजार मूल्य की अवैध शराब जप्त

Aditi News Team

Sun, Aug 1, 2021

होशंगाबाद। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध  लगातार कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में 1 अगस्त को  जिला आबकारी अधिकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी अमले के संयुक्त दल द्वारा होशंगाबाद के बंगाली कॉलोनी ,सरदार मोहल्ले में छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल 5380 किलो ग्राम महुआ लाहान एवं 410  लिटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 .1 (क) के तहत 09 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। 2 प्रकरण में मदिरा की मात्रा 50 लीटर से अधिक होने के कारण एवं जप्त मदिरा में गंदगी पाए जाने के कारण धारा  34.(2),49[क] के तहत  प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गए। जप्त की गई मदिरा की कुल कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए अनुमानित की गई है। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार एवं आबकारी अमले का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

जरूरी खबरें