Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 623.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है

रोगी कल्याण समिति की बैठक में चिकित्सा उपकरण, मानव संसाधन एवं अस्पताल सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

राठी तिराहा से पुराना बस स्टैंड की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है जिम्मेदार ध्यान दे

: सिहोरा, नपा.जल प्रदाय अधिकारी को लोकायुक्त की टीम ने 20 हजार रू. की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा

Aditi News Team

Fri, Oct 22, 2021

नगर पालिका सिहोरा में पदस्थ जल प्रदाय अधिकारी को शुक्रवार को जबलपुर लोकायुक्त ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी अनुसार दिलीप झरबड़े ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देवेंद्र कुमार साहू पिता छिदामी लाल साहू उम्र 53 वर्ष निवासी सिहोरा ने शिकायत की थी कि वह नगर पालिका परिषद सिहोरा में जल प्रदाय शाखा में सप्लाई की गई सामग्री के सात लाख रुपए बिल भुगतान कराने व टेंडर के सुरक्षा निधि राशि वापसी करने की एवज में उससे 35000 रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत पर टीम ने एडवांश राशि 20000 रुपए की रिश्वत लेते हुए संतोष दहायत, सहायक ग्रेड -3 जल प्रदाय शाखा नगर पालिका परिषद सिहोरा जबलपुर को रंगे नोटों के साथ दबोच लिया गया। ट्रैप दल में डीएसपी दिलीप झरबड़े, निरीक्षक कमल सिंह उईके, आरक्षक अतुल श्रीवास्तव, सोनू चौकसे, विजय बिष्ट ,जीत सिंह मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें