Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: रीवा-सतना,बैजनाथ ग्राम पंचायत की ,महिला सरपंच के घर पर लोकायुक्त का छापा, 12 करोड़ की संपत्ति मिली

Aditi News Team

Thu, Sep 2, 2021

लोकायुक्त पुलिस रीवा को शिकायत मिली थी कि बैजनाथ ग्राम पंचायत की महिला सरपंच ने पद का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को महिला सरपंच सुधा जितेंद्र सिंह के घर पर दबिश दी। दो अलग-अलग टीमों ने बैजनाथ स्थित आवास व शहर के रीवा-सतना रोड शारदापुरम कालोनी स्थित आवास में कार्रवाई कर 12 करोड़ की संपत्ति का पता लगाया है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई बुधवार को भी जारी रहेगी।

ठेकेदारी करता है सरपंच पति

महिला सरपंच का पति जितेंद्र सिंह ठेकेदारी का काम करता है। महिला सरपंच के रीवा स्थित मकान में जो वाहन मिले, उनमें कुछ किराए पर लिए जाने की बात भी सामने आई। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई पूरी हो जाने पर इसकी जांच की जाएगी कि ठेकेदारी में सरपंच पति ने महिला सरपंच के कमाए गए पैसे का इस्तेमाल तो नहीं किया है।

जांच में तय होगी संपत्ति

लोकायुक्त पुलिस प्रथम दृष्टया यह मान रही है कि जो 12 करोड़ की संपत्ति मिली है, वह महिला सरपंच की है। पता चला है कि उसका पति जितेंद्र सिंह ठेकेदारी करता है। महिला सरपंच के रीवा स्थित मकान में जो वाहन मिले, उनमें कुछ किराए पर लिए जाने की बात भी सामने आई। इस पर लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई पूरी हो जाने पर इसकी जांच की जाएगी कि संपत्ति कैसे अर्जित की गई। महिला सरपंच को नोटिस देकर संपत्ति का ब्योरा मांगा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

अभी तक यह मिला

-बैजनाथ स्थित आवास अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये, यहां स्वीमिंग पूल, गार्डन भी है।

शारदापुरम कालोनी स्थित आवास की अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये।

-दो क्रशर मशीन, एक मिक्चर मशीन, एक ब्रिक मशीन मिली। 30 बड़े वाहनों में चेन माउंट, जेसीबी, हाइवा, लोडर, ट्रैक्टर, इनोवा, स्कार्पियो, सीमेंट की ईंट मशीन आदि कीमत लगभग सात करोड़ रुपये।

-20 लाख रुपये रुपए के सोने-चांदी के जेवरात।

-12 लाख रुपये जीवन बीमा पॉलिसी व बैंक खाते भी मिले।

-36 भूखंड के दस्तावेज मिले, जिनमें से 12 भूखंड की कीमत 80 लाख आंकी गई। मकान इन्वेंटरी 20 लाख रुपये व नगद साढ़े तीन लाख पाए गए।

इनका कहना है

महिला सरपंच के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई पूरी होने पर मूल्यांकन हो रहा है। अब तक कुल 12 करोड़ की संपत्ति उजागर हुई है।

-राजेंद्र वर्मा, लोकायुक्त, एसपी रीवा।

Tags :

जरूरी खबरें