Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

राठी तिराहा से पुराना बस स्टैंड की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है जिम्मेदार ध्यान दे

डीआरआई ने हाथीदांत की कलाकृतियों के अवैध व्यापार में लिप्त वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

शिवराज सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक कृषि भवन,नई दिल्‍ली में आयोजत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड आपदा प्रबंधन यंत्रों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

: भोपाल। प्रशासन, पुलिस और नगर निगम अमले ने जुआरी और सटोरिए जहूर उर्फ मसूद अली के अवैध निर्माण को किया जमीदोंज

Aditi News Team

Fri, Mar 12, 2021

भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया और डीआईजी इरशाद वली के निर्देश पर अपराधी मसूद अली के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके अवैध मकान को नगर निगम के अमले ने धराशायी कर दिया है।    अवैध गतिविधियों में जहूर के पुत्र भी शामिल रहते है। इन लोगों ने जुआ सट्टा खिलाने को आय का साधन बना रखा है। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही के तहत बागमुफ्ती नाले के किनारे स्थित लाखो रूपये का कीमती मकान जमीदोज करने की कार्यवाही की गई।   जहूर उर्फ मसूद पिता मेहफूज अली के विरूद्ध अवैध हथियार रखने, हत्या का प्रयास, जुआ सट्टा के 41 अपराध पंजीबदंध है। अजहर अली पिता जहूर अली के विरूद्ध बलवा,मारपीट, हत्या का प्रयास के 04 प्रकरण पंजीबद्ध है। असरफ अली पिता जहूर अली के विरूद्ध बलवा, हत्या का प्रयास, जुआ सट्टा के 05 प्रकरण पंजीबद्ध है,  आदिल पिता जहूर के विरूद्ध अवैध हथियार रखना, बलवा,हत्या का प्रयास, के 08 अपराध पंजीबंद्ध है, हैदर अली पिता जहूर के विरूद्ध हत्या का प्रयास,मारपीट, जुआ सट्टा के 08 प्रकऱण पंजीबद्ध है। टीला जमालपुरा थाना अंतर्गत कुख्यात बदमाश जहूर उर्फ मसूद अली पिता मेहफुज अली निवासी नाले के किनारे बागमुफ्ती कबीटपुरा थाना टीलाजमालपुरा द्वारा अवैध रूप से जुआ सट्टा संचालित कर संपत्ति अर्जित की है तथा शासन की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाया हुआ था।

Tags :

जरूरी खबरें