Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

: जबलपुर,गोसलपुर में संदिग्ध धान मिलने पर तीन गोदाम सील

Aditi News Team

Fri, Nov 26, 2021

जबलपुर। धान उपार्जन व्यवस्था का बिचौलिये या व्यापारी लाभ न उठा पायें इसके लिए जिले में गोदामों एवं भंडारण स्थलों की प्रशासनिक अमले द्वारा लगातार जांच की जा रही है। इसी सिलसिले में आज गुरूवार को अनुविभागीय दंडाधिकारी सिहोरा आशीष पांडे ने गोसलपुर में तीन गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा संदिग्ध रूप से धान का भंडारण पाये जाने पर तीनों को सील कर दिया गया।
    अनुविभागीय दंडाधिकारी पांडे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोसलपुर स्थित मगनलाल पटैल द्वारा आनंद मोहन साहू को किराये पर दी गई दुकान सह गोदाम में एक हजार कट्‌टी धान रखी पाई गई। संदेहास्पद होने पर इस दुकान सह गोदाम को सील कर दिया गया। इसी तरह गोसलुर में ही सुखदेव पटैल के दो गोदामों की भी आकस्मिक जांच की गई है। उनके एक गोदाम को 580 बोरी और दूसरे गोदाम को 270 बोरी धान का भंडारण पाये जाने पर सील कर दिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें