Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 623.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है

रोगी कल्याण समिति की बैठक में चिकित्सा उपकरण, मानव संसाधन एवं अस्पताल सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

राठी तिराहा से पुराना बस स्टैंड की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है जिम्मेदार ध्यान दे

: जबलपुर,करोड़पति निकला हेड कांस्टेबल, प्रधान आरक्षक के घर और फार्महाउस पर लोकायुक्त ने मारा छापा, 4.39 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद

Aditi News Team

Thu, Nov 4, 2021

जबलपुर,मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस ने जबलपुर में पुलिस के एक प्रधान आरक्षक की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि, लोकायुक्त पुलिस को सूचना मिली थी की जबलपुर के प्रधान आरक्षक के पास आय से अधिक संपत्ति है।जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने जबलपुर के तिलवारा थाने में पदस्थ आरक्षक सच्चिदानंद सिंह के घर और फार्महाउ पर छापेमारी कीकी ।

4.39 करोड़ रुपये की संपत्ति का हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस ने हेड कांस्टेबल के दो ठिकानों पर छापेमारी की है । इस छापेमारी में कथित तौर पर 4.39 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति का पता लगाया है।

कांस्टेबल के घर और फार्महाउस पर हुई छापेमारी

आपको बता दें कि ये छापेमारी जबलपुर के तिलवारा थाने में तैनात सच्चिदानंद सिंह के घर और फार्महाउस पर की गई है। लोकायुक्त के पुलिस उपाधीक्षक जेपी वर्मा ने बताया कि दोनों जगह पर हुई इस छापेमारी के दौरान उन्हें करीब 4.39 करोड़ रुपये मिले है।

ये चीजें हुई बरामद

जिसमें घर, कृषि भूमि, फार्महाउस, आभूषण, दो चार पहिया वाहन और सात मोटरसाइकिल शामिल हैं. सभी चीजों की पुलिस जांच कर रही है।

ये है पूरा मामला

तिलवारा थाना में तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति होने की शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने प्रधान आरक्षक के घर और फार्म हाउस पर एक साथ सर्च कार्रवाई शुरू की. जिसमें 4.39 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति का पता लगाया है।

Tags :

जरूरी खबरें