Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: गुजरात में आयकर विभाग ने एक प्रमुख गुटखा वितरक की तलाशी ली,अब तक की गई तलाशी कार्रवाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता चला

Aditi News Team

Wed, Nov 24, 2021

गुजरात। आयकर विभाग ने 16 नवंबर, 2021 को गुजरात के एक प्रमुख गुटखा वितरक के ठिकानों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया जिसकी जांच आगे भी जारी है। अहमदाबाद में विभिन्न जगहों पर स्थित 15 से अधिक परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

तलाशी कार्रवाई के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया है। इन साक्ष्यों का प्रारंभिक विश्लेषण स्पष्ट रूप से कर योग्य आय की चोरी को इंगित करता है और इसके लिए कई तरह के गलत कार्य किये गए, जैसे बिना हिसाब के सामग्री की खरीद करना, बिक्री को कम करके दिखाना और बिना हिसाब के नकद में व्यय करना। जब्त सामग्री के आगे के विश्लेषण से पता चलता है कि इन नकद बिक्री का एक हिस्सा हिसाब-किताब में दर्ज ही नहीं किया गया है। तलाशी लेने गयी टीम को अचल संपत्तियों में अघोषित निवेश के सबूत भी मिले हैं।

तलाशी अभियान में बिना हिसाब वाली करीब 7.50 करोड़ रुपये की नकदी और बिना हिसाब-किताब वाले लगभग 4 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद हुए है। बैंक लॉकरों पर भी निषेधाज्ञा लगा दी गई है।

अब तक की गई तलाशी कार्रवाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता चला है। इसमें से, समूह ने 30 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय को स्वीकार किया है।

Tags :

जरूरी खबरें