Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 623.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है

रोगी कल्याण समिति की बैठक में चिकित्सा उपकरण, मानव संसाधन एवं अस्पताल सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

राठी तिराहा से पुराना बस स्टैंड की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है जिम्मेदार ध्यान दे

: गाडरवारा,3180 किलोग्राम महुआ लाहन व 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 8 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Mon, Oct 25, 2021


गाडरवारा । कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गाडरवारा में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 3180 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य एक लाख 65 हजार रूपये है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 8 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।
         अभियान एसडीएम गाडरवारा सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इस दौरान आबकारी उप निरीक्षक श्री सतीश कुमार, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री सदर सिंह बरकड़े, आबकारी आरक्षक श्री गोपाल राजपूत,  श्री नवल सिंह, श्री लालजी चौधरी, पुलिस बल और नगर सैनिक मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें