Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

राठी तिराहा से पुराना बस स्टैंड की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है जिम्मेदार ध्यान दे

डीआरआई ने हाथीदांत की कलाकृतियों के अवैध व्यापार में लिप्त वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

शिवराज सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक कृषि भवन,नई दिल्‍ली में आयोजत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड आपदा प्रबंधन यंत्रों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

: गाडरवारा, सालीचौका रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया युवाक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Aditi News Team

Sat, Aug 7, 2021

गाडरवारा। खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि कल रात्रि कामती आमगांव में पैसे के लेनदेन पर दो पक्षों में विवाद हो गया था,जिसमे एक पक्ष के लोग बुरी तरह घायल हो गए थे, जिनको शासकीय अस्पताल गाडरवारा में भर्ती कराया गया। सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि अन्ना नाम का शख्स और उसका भाई सहित अन्य लोग अपराधिक गतिविधियाँ में लिप्त रहते हैं,इन सभी लोगों के द्वारा कामती आमगांव में अपराधिक घटना को अंजाम देते हैं और, दहशत फैलाने का काम करते हैं,जबकि अन्ना नाम के शख्स पर कई अपराधिक घटना के मामले दर्ज है। कल रात्रि आमगांव मे मारपीट की घटना सामने आई थी, घायलों को शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया जिसमें घायलों के परिवार का एक युवक, पीतम लोधी उम्र 22 साल के लगभग घटना के समय से ही गायब पाया गया। घटना घटित हो जाने के उपरांत आज सुबह उनके परिजनों को सूचना मिली की साले चौका रेलवे ट्रैक पर पीतम लोधी मृत पाया गया है। उक्त पूरे मामले में परिजनों का आरोप है कि हमारे लड़के की हत्या की गई है और हत्या करके रेलवे ट्रैक पर डाल दिया है, जिसमें अन्ना और उसके भाई सहित अन्य लोगों के नाम पर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। वही परिजनों के द्वारा रोड पर युवक की अर्थी रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे जिसमें पुलिस प्रशासन के द्वारा आश्वासन देते हुए पूरे मामले पर कार्रवाई करने की बात कही है।

Tags :

जरूरी खबरें