Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

: खरगौन,शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग ने दो कार्यवाहियों में 09 प्रकरण दर्ज कर 07 को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Sun, Oct 3, 2021

खरगौन । आबकारी विभाग द्वारा शनिवार शुष्क दिवस महात्मा गाँधी जयंती पर जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध मंदिरा के खिलाफ कार्यवाही की गई। विभाग द्वारा 09 प्रकरण दर्ज कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। सहायक आबकारी अधिकारी श्री पवन टिकेकर ने बताया कि शुष्क दिवस पर वृत्त के परिधि में आने वाले होटल, ढाबों और अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही की गई। सनावद के बांगड़दा, बासवा व मलगाँव नदी के किनारे एवं हीरापुर तथा बड़वाह वृत्त के सिरलाय व काटकूट फाटा में दबिश देकर कार्यवाही की गई। यहां वृत्त प्रभारी श्री अजयपाल सिंह बदौरिया व उपनिरीक्षक श्री मुकेष गौर ने मप्र बांग होटल, ढाबों एवं अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध वृत सनावद के ग्राम वहीं वृत प्रभारी अजयपाल सिंह भदौरिया एवं आबकारी उपनिरीक्षक श्री मुकेश गौर ने मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, च के तहत 05 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही  04 स्थानों पर खाली तलाशी पंचनामे बनाये गए।
        इस कार्यवाही में अलग-अलग स्थानों से 28 पाव देशी मदिरा एवं 33 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 41,150 रुपये है। कार्यवाही के दौरान वृतों की मदिरा दुकानों को भी चेक किया गया जो विधिवत बंद होना पायी गई। इस कार्यवाही में दोनों वृत के आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आबकारी आरक्षक भी शामिल रहे।
कसरावद वृत्त में भी हुई कार्यवाही
    वहीं आबकारी विभाग ने शुष्क दिवस पर वृत्त कसरावद में सहायक आबकारी अधिकारी श्री बसंत कुमार भीटे के नेतृत्व में सावदा, गोपालपुरा, रेगवा, मराल फाटा में दबिश देकर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में वृत प्रभारी देवराज नगीना आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, च के तहत 04 प्रकरण दर्ज कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में कुल 52 पाव देशी मदिरा, 08 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई। जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 4700 रुपये है। इस कार्यवाही में वृत्त के आबकारी आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। तत्पश्चात रात्रि समय वृत्त महेश्वर व कसरावद के आबकारी दल द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

Tags :

जरूरी खबरें