Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

:

Aditi News Team

Fri, Nov 4, 2022
कलेक्टर ने किया खाद गोदाम का औचक निरीक्षण नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने करेली बस्ती में मार्कफेड के अंतर्गत इफको खाद विक्रय केन्द्र गोदाम का गुरूवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएमओ श्री एमएल कुसरे, तहसीलदार श्री लालशाह जगेत और अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने डीएमओ से गोदाम में विभिन्न प्रकार के उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने एनपीके, डीएपी, सिंगल सुपर फास्फेट, यूरिया आदि की उपलब्धता के बारे में पूछा। डीएमओ ने बताया कि उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। कलेक्टर ने गोदाम की भंडारण क्षमता की जानकारी ली। डीएमओ ने बताया कि परिसर में स्थित तीन गोदामों की कुल भंडारण क्षमता दो हजार मे. टन है। कलेक्टर ने पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है। उन्होंने निर्देशित किया कि किसानों को खाद प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं होना चाहिये।

Tags :

जरूरी खबरें