Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: मुहासा होशंगाबाद में स्थापित होगी काटन स्पिनिंग, होजरी, फेब्रिक निटिंग इकाई

Aditi News Team

Thu, Sep 30, 2021

नौ हजार व्यक्तियों को मिलेगा रोजगार मुख्यमंत्री श्री चौहान से बेस्ट कॉर्पोरेशन  के मैनेजिंग डायरेक्टर ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने औद्योगिक निवेश का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार के लिए राज्य सरकार सभी प्रकार का सहयोग प्रदान करेगी। राज्य सरकार त्वरित कार्य और समय-सीमा में गतिविधियों के संचालन के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री चौहान से बेस्ट कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर  श्री आर. राजकुमार ने मंत्रालय में भेंट की। श्री आर. राजकुमार ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को अवगत कराया कि उनका संस्थान  मोहासा, होशंगाबाद में भी कॉटन स्पिनिंग, होजरी, फेब्रिक निटिंग और वैट प्रोसेसिंग इकाई स्थापित करेगा। इकाई में नौ हजार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला भी उपस्थित थे।

बेस्ट कॉर्पोरेशन ने प्रदेश में अपना निवेश बढ़ाया

  मुख्यमंत्री श्री चौहान को अवगत कराया  गया  कि  बेस्ट कॉर्पोरेशन, उज्जैन जिले में 11 एकड़ क्षेत्र में  होजरी इकाई स्थापित कर रहा है। कॉर्पोरेशन की पूर्व में 60 करोड़ रूपये निवेश की योजना थी। राज्य सरकार की  उद्योग मित्र  नीति और  प्रदेश के सहयोगी वातावरण को देखते हुए कॉर्पोरेशन अपना निवेश बढ़ा रहा है। इससे रोजगार सृजन  भी अधिक होगा। संस्थान की ओर  से  620 करोड़  रूपये के पूंजी निवेश की योजना है। इससे लगभग 9 हजार व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजित होगा।

Tags :

जरूरी खबरें