Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से धीरज ने प्रारंभ किया अपना व्यवसाय

Aditi News Team

Sat, Nov 19, 2022
  प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना युवाओं को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने तथा व्यवसाय का विस्तार करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने में भी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से बेरोजगार नागरिकों को ऋण उपलब्ध कराकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर चांदबड़ निवासी श्री धीरज गौर ने भी अपना स्वयं व्यवसाय प्रारंभ किया है। धीरज को गत दिवस आयोजित रोजगार मेले में पाँच लाख रूपए का ऋण प्रदान किया गया है। प्राप्त ऋण से धीरज ने बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का व्यवसाय प्रारंभ किया है। धीरज बताते है कि पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने स्वयं का व्यवसाय डालने का सोचा। लेकिन उसके लिए धन की कमी मेरे आड़े आई। फिर ही जब मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत मिलने वाले ऋण के बारे में पता चला तो मैंने बिना समय गवाएं योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया। धीरज बताते है कि कुछ समय बाद मेरा आवेदन स्वीकृत हो गया और मुझे ऋण मिला। जिसमे मुझे शासन द्वारा अनुदान भी दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना चलाकर अनेक युवाओ को व्यवसाय शुरू करने में मदद करने के लिए धीरज ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।  

Tags :

जरूरी खबरें