Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

: मंडी में खरीदी कराए प्रशासन व्यापारियों के घर पर खरीदी बंद हो,भारतीय किसान संघ

मंडी में खरीदी कराए प्रशासन व्यापारियों के घर पर खरीदी बंद हो, भारतीय किसान संघ तहसील साईखेडा जिला नरसिंहपुर की मासिक बैठक सम्पन्न,संगठन की बैठक भगवान बलराम की पूजन कर प्रारंभ की गई । बैठक में चर्चा हुई की किसानों का माल आता है जब किसान की फसल के दाम गिर जाते हैं,किसानों ने बैठक में बताया कि जब साईखेडा क्षेत्र में कलेक्टर महोदय का दौड़ा रहता है उस दिन साईखेडा मे व्यापारी माल नहीं खरीदी करते जिससे यह लग रहा है कि जहाँ मंडी होती है वहाँ मंडी में ही माल खरीदी करने के नियम है पंरतु मंडी प्रशासन की मिलीभगत है उन नियमों को लागू नहीं करा रहा । कृषि उपज उप मंडी साईखेडा चालू हो व्यापारीयो की दुकान पर खरीदी बंद हो मंडी समय में मंडी में ही खरीदी हो बाहर विक्री करने से किसानों को हिम्माली अधिक लग रही है विधुत विभाग की समस्या का लेकर ओ ईसी महोदय को ज्ञापन सौंपा जिसमें वोल्टेज समस्या का निदान हो। 133 के वी सबस्टेशन साईखेडा मे बनाया जाए किसानों के जले हुए ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जाए।उक्त समस्या का निराकरण नहीं होने पर 3 मई किसान संघ करेगा आंदोलन बैठक में निर्णय लिया गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा मंत्री सुरेन्द्र सिंह राजपूत संभाग सदस्य तेजसिंह तोमर विजय मालपानी जिला सदस्य राकेश खेमरिया जिला उपाध्यक्ष साहब सिंह लोधी गाडरवारा तहसील अध्यक्ष महेश तिवारी जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी भोपाल सिंह पटेल अन्नीलाल वर्मा नीतेश लोधी रजनीश तिवारी पहलाद सिंह पटेल अनुज पचौरी विश्वनाथ शर्मा मोहन सिंह पटेल राम महेश शर्मा नरेश राय राजेश राय आदि उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें