Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: निवेशकों के हितों को ध्यान में रखकर बनाएंगे समग्र नीति ,मंत्री दत्तीगाँव,इथेनॉल और जैव ईंधन नीति पर निवेशकों से हुई विस्तृत चर्चा

Aditi News Team

Mon, Sep 6, 2021

निवेशकों के हितों को ध्यान में रखकर ही इथेनॉल और जैव ईंधन निर्माण के लिये समग्र नीति बनाई जाएगी। यह आश्वासन उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव ने निवेशकों से मंत्रालय में विस्तृत चर्चा के बाद दिया। बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला भी मौजूद थे।

मंत्री श्री दत्तीगाँव ने कहा कि प्राप्त अच्छे सुझावों का मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से विस्तृत चर्चा कर नीति बनाते समय ध्यान रखा जाएगा। नीति इस प्रकार बनाई जाएगी जिससे मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने निवेशक आकर्षित करने तथा मध्यप्रदेश में आसानी से उद्योग स्थापित करना आसान हो।

इथेनॉल और जैव ईंधन उत्पादन के लिये मध्यप्रदेश आदर्श राज्य है। यहाँ इथेनॉल उत्पादन के लिये कच्चा माल बहुतायत में उपलब्ध है, साथ ही उद्योग स्थापित करने के लिये सभी अनुमतियों के लिये सिंगल विंडो सिस्टम के साथ "इज ऑफ डूइंग" नीति को फॉलो किया जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीति एवं तकनीकी अपडेट के साथ कच्चा माल लेने से लेकर उत्पाद बेचने तक सभी बातों को ध्यान में रखकर समग्र दृष्टिकोण के साथ नीति बनाई जाएगी।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीति से साम्यता रखते हुए तकनीक परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए आसान और बेहतर नीति लाएंगे। ज्यादा से ज्यादा उद्योग इस क्षेत्र में आएंगे तो रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण में भी सुधार होगा।

Tags :

जरूरी खबरें