Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: नरसिंहपुर,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हुआ हितलाभ अंतरण कार्यक्रम<br>

Aditi News Team

Fri, Dec 25, 2020

राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, स्थानीय विधायक जालम सिंह पटैल, कलेक्टर वेद प्रकाश ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि सम्मेलन का शुभारम्भ मॉ सरस्वती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं कन्या पूजन कर किया।
  विदित है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के 9 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में कुल 18 हजार करोड़ रूपए का अंतरण (वर्चुअली) किया गया। इसमें मध्यप्रदेश के 78 लाख किसानों को लाभ मिला।
     सांसद श्री सोनी ने इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान निधि तथा मुख्यमंत्री किसान निधि से प्रति किसान कुल 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रदान की जावेगी। सोनी ने कहा कि शासन द्वारा देश तथा प्रदेश की तस्वीर बदलने का प्रयास किया जा रहा है निश्चित रूप से जिले की तस्वीर भी बदलेगी। उन्होंने कार्यक्रम में किसानों के लिये बनाए गए नवीन कृषि कानूनों के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नवीन कृषि क़ानून बनाकर किसानों को सशक्त करने का कार्य किया है। किसान अब अपनी क्षमता के अनुरूप उपज का भण्डारण कर सकता है। भारत के सशक्त होने का मार्ग गांव एवं कृषकों के मध्य से होकर गुजरता है। कोविड- 19 के दौरान भी किसान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे।
   सांसद सोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि गांव को सड़कों के जाल से जोड़ने का कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हुआ। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने पड़ोसी राष्ट्रों से भी वार्ता की पहल जारी रखी और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने पर बल दिया।
   विधायक पटैल ने सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने सभी वर्ग की चिंता की। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजना उन्हीं के कार्यकाल की देन है। कारगिल युद्ध विजय एवं पोखरण परमाणु परीक्षण उन्हीं के प्रयासों से हो पाया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभांवित हुए किसानों को उनके द्वारा बधाई दी गई। इस सम्मेलन में प्रतीक स्वरूप किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधी के स्वीकृति पत्र वितरित किए।
   इस सम्मेलन में अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, आनंद दुबे, अवधेश पटैल, सुनील कोठारी, बंटी सलूजा, मनीष ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री आरएन पटैल ने किया और उप संचालक कृषि राजेश त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें