Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने किया लिंगा में धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Dec 25, 2020

नरसिंहपुर, जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य खरीदी केन्द्रों पर किया जा रहा है। इस सिलसिले में कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने लिंगा क्षेत्र में अनिल गोदाम में बनाये गये धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खरीदी केन्द्रों पर किसानों को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिये। यदि कोई समस्या आती है, तो मौके पर ही उसका अविलम्ब निराकरण सुनिश्चित किया जावे। उन्होंने किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक केन्द्रीय सहकारी बैंक श्री आरसी पटले, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री राजीव शर्मा एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
         निरीक्षण के दौरान सर्वेयर ने कलेक्टर को अवगत कराया कि एफएक्यू गुणवत्ता वाला धान ही लिया जा रहा है। उपार्जित धान का परिवहन एवं किसानों को भुगतान भी समय पर हो रहा है। केन्द्र में पर्याप्त संख्या में बारदाने उपलब्ध हैं। सुरक्षा की दृष्टि से खरीदी केन्द्र में पर्याप्त स्टाफ एवं कर्मचारी मौजूद रहते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें