Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: धार,जिलेवासियों के लिए रोजगार जुटाने कलेक्टर ने की उद्योग पतियों से चर्चा

Aditi News Team

Mon, Mar 1, 2021

धार। अपने क्षेत्र के बच्चो को रोजगार देना, उन्हे ट्रेन कर उनका स्कील डेवलपमेंट बढाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस क्षेत्र में साधन, संसाधन भी है और मेहनती बच्चे भी आवश्यकता है तो बस रोजगार के अवसर की। यह बात कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने उद्योगपतियों की बैठक में कही। उन्होने उद्योगपतियों से कहा कि आप हमें आटोमोबाईल, टेक्सटाईल, फार्म, पैकेजिंग की एक लिस्ट तैयार करके दे कि आपके उद्योग में किस प्रकार के एम्पलाई की आवष्कता है । हमारे द्वारा आपको उस तरह के बच्चे इंटरव्यू के लिए उपलब्ध कराएगे। इसी प्रकार फाईनल ईयर के बच्चो के लिए कॉलेज केम्पस में ही आपको बच्चो को चयन करने के लिए बुला लिया जाएगा।
    उन्होने कहा कि हमारा प्रयास है कि बच्चो को नियमित रोजगार मिल सके इसके लिए एक सिस्टम तैयार किया जाए। इसके लिए सेक्टरवार उद्योग की सूची तैयार की जाएगी। उन्होने उद्योगपतियों से कहा कि आपकी कम्पनियों के एचआर का एक लेक्चर बच्चो दिलावाया जाए, जिससे उन्हे मोटिवेषन मिले।  इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आषीष वषिष्ठ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें