Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: जबलपुर, खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने किया रांझी, इंदिरा मार्केट और राईट टाउन स्थित खाद्य पदार्थों के विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Oct 23, 2021

कलेक्टर कर्मविर शर्मा ने निर्देशानुसार चलाये जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने आज शनिवार को रांझी इंदिरा मार्केट एवं राईट टाउन क्षेत्र में कई खाद्य पदार्थों के विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
        खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी के अनुसार त्यौहारों के मद्देनजर की गई कार्यवाही में रांझी में सोनाली स्वीट्स, बप्पा स्वीट्स, पापुलर मोमोज एवं राजवाड़ी स्वीट्स का निरीक्षण फॉस्कोरिस एप से ऑन द स्पॉट किया गया तथा मिठाई,  नमकीन, लड्डू, बर्फी आदि के सर्विलेंस नमूने जांच हेतु लिये गये।  इसी तरह इंद्रा मार्केट में ज्योति किराना एवं ज्योति जनरल का भी एप के माध्यम से इंस्पेक्शन किया गया। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा आज शनिवार को राइट टाउन क्षेत्र में चाय शाही बार, चाय सुट्टा बार,  रसना रेस्टोरेंट, महावीर स्वीट का निरीक्षण भी मोबाइल एप से किया गया।  कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव,  माधुरी मिश्रा द्वारा की गई।

Tags :

जरूरी खबरें