Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: गाडरवारा ,नवरात्रि पर्व 7 अक्टूबर को हीरा ज्वेलर्स गाडरवारा प्राइवेट लिमिटेड 100% हॉल मार्क ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ

Aditi News Team

Tue, Oct 5, 2021

गाडरवारा नगर में सराफा के क्षेत्र में हीरा ज्वेलर्स की एक अलग ही पहचान है। उसी पहचान और विश्वास के साथ नवरात्रि पर्व 7 अक्टूबर को हीरा ज्वेलर्स गाडरवारा प्राइवेट लिमिटेड 100% हॉल मार्क ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया जा रहा है ।गौरतलब हो कि हीरा भवन जवाहर गंज सराफा मैं दो तलों में नई साज-सज्जा सहित आधुनिक श्रृंखला के साथ हीरा ज्वेलर्स शोरूम का शुभारंभ ऑल इंडिया जेम्स एवं ज्वेलरी काउंसिल मुंबई के चेयरमैन आशीष पेठे, ऑल इंडिया जेम्स एवं ज्वेलरी काउंसिल अकोला पूर्व चेयरमैन नितिन खंडेलवाल, ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसलिंग मुंबई वाइस चेयरमैन सैयम मेहरा, की विशेष उपस्थिति में किया जा रहा है । हीरा ज्वेलर्स के संचालक जिनेश जैन ने बताया कि श्रीजी की असीम अनुकंपा एवं आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से 100 वर्षों से हीरा ज्वेलर्स आपके विश्वास की परंपरा को निभाते हुए चला रहा है। सजल जैन प्रांजल जैन ने कहां की आप सभी लोगों का विश्वास हमारी प्रेरणा है इसी प्रेम और विश्वास की अभिलाषा के साथ हीरा ज्वेलर्स शोरूम का 7 अक्टूबर को शुभारंभ होने जा रहा है ।

Tags :

जरूरी खबरें