Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

बरमान में कथित सट्टा कारोबार की चर्चा तेज, आखिर कब होगी कार्रवाई

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मंत्री उदय प्रताप सिंह

: किसान पखवाड़ा का आयोजन 12 नवम्बर तक<br>सेंट्रल बैंक द्वारा 70 हितग्राहियों को 8 करोड़ 50 लाख रूपये के कृषि ऋण स्वीकृत

Aditi News Team

Fri, Nov 6, 2020

नरसिंहपुर, 06 नवम्बर 2020. कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के मुख्य आतिथ्य में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किसान पखवाड़ा का कार्यक्रम सेंट आरसेटी प्रांगण में आयोजित किया गया। किसान पखवाड़ा के दौरान जिले के अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं द्वारा 70 हितग्राहियों को 8 करोड़ 50 लाख रूपये के कृषि ऋण स्वीकृत किये गये और उत्कृष्ट कार्य के लिए 45 किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
         सेंट्रल बैंक द्वारा सम्पूर्ण देश में दो से 12 नवम्बर तक किसान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान कृषि और अन्य गतिविधियों के लिए ऋण दिया जा रहा है। इस दौरान किसान क्रेडिट कार्ड, स्वसहायता समूह, गोल्ड लोन, संबंद्ध कृषि गतिविधियां, फार्म मशीनीकरण, एफपीओ, एफपीसी, खाद्य व कृषि प्रसंस्करण इकाईयों आदि को बढ़ावा देने के लिए ऋण दिया जा रहा है।
         जिले में कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम के मौके पर कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले की कृषि भूमि बहुत उपजाऊ है। यहां भू- जल की अच्छी उपलब्धता है। इससे किसानों को खेती में मदद मिलती है। स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर अधिकाधिक फसल उत्पादन ले सकते हैं। जमीन की उर्वरकता को बनाये रखने के लिए किसानों को जैविक खेती पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक के अधिक उपयोग से भूमि की उर्वरकता घटती है। भूमि की उर्वरकता को बनाये रखने के लिए किसानों को जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा।
         डीडीएम नाबार्ड श्री संतोष महाडिक ने नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। आरसेटी के निदेशक श्री सीएस तिवारी ने आरसेटी की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री जयदेव विश्वास ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। फील्ड जीएम सेंट्रल बैंक ने भोपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राहियों से चर्चा की और उनकी कठिनाईयों का निराकरण किया। डीआर एमआरओ सागर श्री चंदन राजा ने बैंकिंग क्षेत्र की योजनाओं को विस्तार से बताया। शाखा प्रबंधक श्री नीरज विद्यार्थी ने बताया कि बैंकिंग की सहायता से कैसे आमदनी बढ़ाई जा सकती है।
         कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री केके भार्गव, उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी, डीपीएम आजीविका मिशन श्री आरके मालवीय, सेंट्रल बैंक की जिले की शाखाओं के मैनेजर, किसान और हितग्राही मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें