Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: कलेक्टर श्री सिंह ने आजीविका मिशन द्वारा संचालित बेकरी यूनिट का किया अवलोकन

शिहौर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह ने ग्रामीण आजीविका मिशन सीहोर द्वारा संचालित समूह लघु उद्योग परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने स्व सहायता समूह की दीदियों से बेकरी यूनिट तथा सोप यूनिट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे बेकरी यूनिट की सराहना की। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने वृक्षारोपण भी किया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वसहायता समूह का गठन कर महिलाओं को बैंक लिंकेज कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से महिलाएं अनेक गतिविधियां संचालित कर अपनी पारिवारिक आर्थिक स्थिति को सुदृढ़़ कर रही है। समूह के माध्यम से महिलाओं द्वारा सिलाई सेंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर, खाद्य प्रतिष्ठानों सहित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एवं फसल खरीदी का कार्य भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है।  

Tags :

जरूरी खबरें