: गाडरवारा, बीआरसी ने किया गणवेश सिलाई केंद्रों का निरीक्षण
Sat, Mar 11, 2023
बीआरसी ने किया गणवेश सिलाई केंद्रों का निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा के बीआरसी गिरीश पटैल ने स्वसहायता समूहों द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के लिये तैयार की जा रही गणवेश सिलाई केंद्रों जमाडा एवं बोदरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम जमाड़ा के सिलाई केंद्र पर सरस्वती सहायता समूह एवं जागृति स्वसहायता समूह द्वारा 2644 गणवेश एवं ग्राम बोदरी में मां शारदा, रविदास एवं शक्तिदल स्वसहायता समूह द्वारा 3100 गणवेश तैयार किये जाने की जानकारी दी गई। बोदरी में स्वसहायता समूह अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा धानक द्वारा 20 मार्च तक गणवेश तैयार कर लेने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीआरसी श्री पटैल ने गणवेश सिलाई कार्य मे संलग्न महिलाओं को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश वर्मा एवं ग्राम जमाडा से ग्राम नोडल श्रीमती शहनाज बानों ने भी गणवेश सिलाई कार्य से सबंधी जानकारियां प्रदान की।
: गाडरवारा, चोरबरहटा के छात्रो ने चित्रकला प्रतियोगिता में मारी बाजी
Sat, Mar 11, 2023
चोरबरहटा के छात्रो ने चित्रकला प्रतियोगिता में मारी बाजीगाडरवारा। गत दिवस एनटीपीसी द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चोरबरहटा की शासकीय माध्यमिक शाला के 4 विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उक्त प्रतियोगिता में 7 वी के छात्र अभिषेक कौरव ने प्रथम, 8 वी की छात्रा हेमलता जाटव ने द्वितीय, 7 वी की छात्रा अनामिका मेहरा ने तृतीय एवं 5 वी की छात्रा भावना मेहरा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर शाला को गौरवांवित किया। सफल छात्र छात्राओं को शाला के प्रधानपाठक राजेन्द्र सिंह कौरव की उपस्थिति में सीजीएम कमलेश सोनी, अनिल बाबेजा, प्रोबल मुण्डले, धनंजय श्रीखण्डे एवं मनीष जैन आदि ने पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में पारितोषिक प्रदान किए। शाला के सफल बच्चों को बीईओ एएस मसराम, डी के पटैल, बीएसी अरुण दुबे , सीएसी सत्यम ताम्रकार सहित शाला के शिक्षको अमित बेलवंशी एवं भेजनलाल पिपरेवार ने शुभकामनाएं दी है।
: गाडरवारा, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न
Sat, Mar 11, 2023
महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्नगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की नवगठित जनभागीदारी समिति की बैठक अध्यक्ष शैलेंद्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई , बैठक में जनभागीदारी समिति के सचिव प्राचार्य डॉ.ए. के. जैन द्वारा प्रस्तुत एजेंडे पर चर्चा की गई एवं सभी प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित किए गये , जिनमें रसायन शास्त्र और भौतिक विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला में गैस पाइप लाइन फिटिंग की स्वीकृति, नेक निरीक्षण कार्यों हेतु राशि का प्रावधान, जनभागीदारी समिति से अतिथि विद्वानों की नियुक्ति की अनुशंसा, महाविद्यालय परिसर हेतु सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति , महाविद्यालय परिसर और कक्षों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों की स्वीकृति प्रदान की गई, इसके साथ ही कॉलेज के ऑडिटोरियम होने वाले कार्यक्रमों में निर्धारित दर तय की गई है । अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर में उच्च शिक्षा के साथ नए कॉलेज भवन का निर्माण उनका लक्ष्य है जमीन आवंटन के लिए जनभागीदारी समिति स्थानीय प्रशासन के समक्ष बात रखेगी ।
महाविद्यालय में बेहतर शिक्षा बेहतर व्यवस्था के साथ विकास कार्यों पर भी जोर दिया जाएगा। बैठक में महाविद्यालय परिवार द्वारा अध्यक्ष एवम सभी नवनियुक्त सदस्यों का पुष्पहार से स्वागत किया गया, बैठक में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सुरेश श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि चंद्रपाल राजपूत, पोषक शाला प्रतिनिधि प्राचार्य के. एन. वी . स्कूल आरती पाठक , सदस्य डा.संजय मोदी,कपिल साहू, अरुण बड़कुर, सतीश कौरव,रत्नेश मिश्रा, प्रशांत अग्रवाल, अब्दुल फिरोज खान,आरती जोशी, वंदना काबरा, पूर्णिमा आचार्य , हर्षित तिवारी धनराज गंगापारी, उपस्थित रहे,बैठक के उपरांत जनभागीदारी समिति प्रभारी प्रो. पी. एस.कौरव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।