: प्रधानमंत्री की अगवानी एवं विदाई के लिये मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित
Fri, Mar 31, 2023
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक अप्रैल को भोपाल आगमन एवं विदाई के लिये मंत्रीगण को "मिनिस्टर-इन-वेटिंग'' नामित किया गया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भोपाल एयरपोर्ट, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को हेलीपेड लाल परेड ग्राउण्ड और हेलीपेड बरकतउल्ला विश्वविद्यालय तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लिये "मिनिस्टर-इन-वेटिंग'' नामित किया गया है।
: स्मार्ट सिटी एक्स-पो नई दिल्ली में म.प्र. की स्मार्ट सिटीज को 16 में से 7 अवार्ड मिले
Fri, Mar 31, 2023
नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने दी बधाई नई दिल्ली में हुए 8 वें स्मार्ट सिटी एक्स-पो में कुल 16 केटेगरी में से मध्यप्रदेश की स्मार्ट सिटीज को 7 केटेगरी में अवार्ड मिले हैं। स्मार्ट सिटी इंदौर और जबलपुर को 2-2 और भोपाल, सागर एवं उज्जैन को एक-एक अवार्ड मिला। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली स्मार्ट सिटी के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। आयुक्त नरगीय प्रशासन और विकास श्री भरत यादव ने बताया कि स्मार्ट सिटी इंदौर को बेस्ट स्टार्टअप और बेस्ट वाटर मेनेजमेंट केटेगरी, जबलपुर को गवर्नेंस एवं इकॉनामी (311 एप) और सिटी लीडर (बेस्ट स्मार्ट सिटी सीईओ) केटेगरी में अवार्ड मिला है। इसी तरह स्मार्ट सिटी भोपाल को स्मार्ट पार्किंग केटेगरी, सागर को क्लीन सिटी केटेगरी और उज्जैन को उज्जैन महाकाल महालोक के लिये विशेष अवार्ड प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि प्रगति मैदान नई दिल्ली में 27 से 29 मार्च तक 8वां स्मार्ट सिटी इंडिया-2023 एक्स-पो हुआ। अवार्ड के लिए 16 केटेगरी में नॉमिनेशन जनवरी से फरवरी 2023 तक लिये गये। नॉमिनेशन केटेगरी में गवर्नेंस एंड इकोनॉमी अवार्ड, स्मार्ट अर्बन मोबिलिटी, बेस्ट वाटर मेनेजमेंट, बेस्ट सिटी लीडर, बेस्ट हेल्थ केयर इनीशिएटिव, क्लीन सिटी, डिजिटल सिटी, पब्लिक-प्रायवेट पार्टनरशिप, सेफ सिटी, स्मार्ट सिटी ऑफ द ईयर, स्मार्ट एनर्जी प्रोजेक्ट, स्मार्ट वेस्ट डिस्पोजल, स्पेशल केटेगरी, बेस्ट स्टार्टअप इनिशिएटिव, स्मार्ट पार्किंग इनिशिएटिव और पीपीपी इनिशिएटिव केटेगरी शामिल है।
: अधो-संरचना निर्माण के लिए 36 निकायों को 200 करोड़ की राशि जारी
Fri, Mar 31, 2023
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधो-संरचना निर्माण योजना में 36 नगरीय निकायों को 200 करोड़ रूपये जारी किये गये हैं। इस राशि से नगरों में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सी.सी रोड, पार्किंग, ऑडीटोरियम, विद्युतीकरण और सौन्दर्यीकरण जैसे विभिन्न विकास कार्य किए जायेंगे। यह राशि नगर निगम ग्वालियर, देवास, खण्डवा, उज्जैन, इंदौर, सागर, जबलपुर और भोपाल सहित नगरीय निकाय भाण्डेर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सुरखी, टीकमगढ़, खरगापुर, राजनगर, नागौद, मैहर, अमरपाटन, गोविन्दगढ, बरगंवा, ब्यौहारी, मण्डला, सिवनी, हरदा, माखन नगर, सोहागपुर, ओैबेदुल्लागंज, मंडीदीप, साँची, सीहोर, बदनावर, नीमच, अठाना, सिंगोली और कन्नौद को जारी की गई है।