: एक शिक्षक के मन की बात
Thu, May 25, 2023
एक शिक्षक के मन की बातआज मध्यप्रदेश हाई स्कूल एवम हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आ गए हैं।कुछ चेहरे प्रसन्न है कुछ पर दुःख की रेखाएँ हैं,कुछ भविष्य के आकाश में कुलाँचे लगा रहे हैं तो कुछ असफलता के आँसुओं की नदी के किनारे उदास बैठे हैं।इस परिणाम का प्रभाव बच्चों से ज्यादा उनके अभिभावकों पर है।सभी एक बात याद रखें कि यह परिणाम मात्र एक साल की मेहनत का फल है,इसका प्रभाव बहुत सीमित है,निश्चित रूप से सफलता आशाओं को पंख लगा देती है और असफलता मन को नीचे गिराती है,परन्तु एक वर्ष का परिणाम पूरे जीवन को निर्धारित नहीं करता,ऐसे कई उदहारण हैं जो बच्चे मेरिट में आये वो पीछे रह गए और जो असफल हो गए तो वो आज सफलता की चोटी पर हैं,अतः जो सफल हैं वे ध्यान रखें कि अतिआत्मविश्वास में वो पीछे न रह जाएं एवम जो असफल हैं उदास न हों क्योंकि उनकी सफलता के मार्ग यहीं से खुलेंगे।मेरा सभी अभिभावकों से निवेदन है कि अपने बच्चों को परिणामों के प्रभाव से मुक्त करें और उन्हें धरातल पर रखें जिनके बच्चे सफल हैं वो खुशियाँ अवश्य मनाएं पर ये खुशियाँ उनके आत्मविश्वास को अहंकार में न बदलने पाएं,जिनके बच्चे असफल हैं वो अभिभावक भी ज्यादा दुःख न मनाएं बल्कि अपने बच्चों का सम्बल बन उन्हें इस क्षणिक दुख से निजात दिलायें।एक शिक्षक के नाते मैं सभी सफल विद्यार्थियों एवम उनके माता पिता को बधाई देता हूँ साथ ही जो असफल रहें है या कहूँ जो जरा पीछे रह गए हैं उनको भी बधाई देता हूँ क्योंकि वो सफलता के द्वार पर खड़े हैं।
शिक्षा विभाग एवम कलेक्टर महोदया को बधाई
कहते हैं कि सेनापति अगर दमदार हो तो प्राणहीन सिपाही भी प्राण की बाजी लगा कर लड़ता है।पूरे प्रदेश में नरसिंहपुर अब्वल है तो इसका श्रेय शिक्षकों की मेहनत के साथ साथ कलेक्टर महोदया सुश्री ऋजु बाफना जी एवम जिला शिक्षा अधिकारी आदरणीय कुर्मी जी को भी जाता है।जिन्होंने शिक्षकों को उचित माहौल और मार्गदर्शन प्रदान किया।10 वीं में 80.29%और 12 वीं में 75.25% परिणाम शिक्षा के सुखद भविष्य के संकेत हैं।बारहवीं के परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त जिला यानी नरसिंहपुर से दूसरे स्थान पर जो जिला है वह करीब 10% कम है।यानी कोई आसपास भी नहीं है।इस सुखद परिणाम के लिए कलेक्टर महोदया सुश्री ऋजु बाफना जी एवम जिला शिक्षा अधिकारी श्री कुर्मी जी व नरसिंहपुर जिले के समस्त प्राचार्य एवम शिक्षकों का अभिनंदन है।सुशील शर्मा की कलम से
: आशुतोष राना एवम रेणुका जी के वैवाहिक वर्षगाँठ पर आत्मीय अभिनंदन
Thu, May 25, 2023
आशुतोष राना एवम रेणुका जी के वैवाहिक वर्षगाँठ पर आत्मीय अभिनंदनप्रिय आशु भाई और आदरणीय रेणुका जी की आज बाईसवीं वैवाहिक वर्षगाँठ हैं ,मतलब आज दोनों को गाँठ बाँधे हुए बाइस वर्ष बीत गए ,फिल्मों में दोनों ने एकदम विपरीत चरित्र निभाए हैं एक बहुत अधिक संवेदनशील अभिनेत्री और दूसरा एक विस्फोटक विलेन लेकिन वास्तविक जिंदगी में दोनों बिलकुल एक से चरित्र को धारण करते हैं ,दोनों अत्यंत सहनशील ,मानवीय संवेदनाओं की पराकाष्ठा धारण किये हुए ,एक मुखी व्यक्तित्व से आलोकित , संघर्ष से तपी सफलता की आधारभूमि पर बहुमुखी प्रतिभा को बिखेरते व्यक्तित्व ,सामाजिक सरोकारों से जुड़ा जीवन ,सभी से समान स्नेह की तरलता ,मानवीय और पारिवारिक संस्कारों और मूल्यों की धरोहर सहेजे अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर अग्रगामी ,पूजनीय गुरुदेव दद्दा की अनुपम कृपा से आत्मविश्वास का अखंड भंडार अपने में समाहित किये हुए जिसमें अहंकार का नामोनिशान भी नहीं है ,और न जाने कितने गुणों से भरे ये दोनों व्यक्तित्व आज फिल्मजगत और आम भारतीय परिवारों के लिए एक आदर्श जोड़ा है।कहते हैं कि जोड़े स्वर्ग में बनते हैं यह युगल इस ब्रह्मवाक्य का दिव्य सन्देश है।रेणुका ने वर लिया ,आशुतोष का संग।दोनों ज्यों आकाश में , इंद्रधनुष के रंग।सत्य सुपथ संकल्प हों ,जीवन के आधार।दद्दा के आशीष से ,खुशियां मिलें अपार।ईश्वर से प्रार्थना है कि वो इन दोनों को अपने परिवार एवं इष्टमित्रों सहित ,सिद्धि ,प्रसिद्धि ज्ञान ,ऐश्वर्य एवं साहित्य के सुमंगलपथ पर हमेशा गतिमान रखे।आपका अपना"सुशील"
: अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद करते हुए डॉक्टर देवेंद्र धाकड़
Wed, May 24, 2023
आग से घर जल जाने वाले परिवार के लिए आगे आए- ड़ा देवेन्द्र सिंह धाकड
रायसेन (उदयपुरा
) ---रायसेन जिले के नगर उदयपुरा के पास ग्राम नरहरा में, कल रात गोवर्धन लोधी का घर और पूरा सामान आग लगने के कारण जल गया!
इसकी सूचना सहयोगियों द्वारा क्षेत्र के समाजसेवी ड़ा देवेंद्र सिंह धाकड को दी,जिस पर उन्होंने तुरंत नरहरा पहुँच कर परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। और ग्रहस्थि का सामान,गैस चूल्हा,नगद राशि और राशन की व्यवस्था करवायी।
उदयपुरा के पंचायत संघ के अध्यक्ष हेमराज चौहान,नीरज पोरिया,हरी सिंह खत्री,जीतु राजपूत,गिरिराज गोदानी,प्रदीप गंगोलिया,केदार लोधी,अभिषेक चौहान,शैलु,भगवान सिंह बड़कुर,छोटू खटिक,नरेंद्र पटेल,सरपंच भल्लु लोधी,संजय बड़्कुर आदि सभी समाज सेवियों ने सहयोग किया।