: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बस एवं आटो चालकों के साथ बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक निर्देश।
Mon, Jun 5, 2023
जिले अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु चलाया जा रहा अभियान “ऑपरेशन आई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बस एवं आटो चालकों के साथ बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक निर्देश।जिला अंतर्गत अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिला अंतर्गत "ऑपरेशन आई" अभियान चलाया जा रहा है।*पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में बस एवं आटो चालकों के साथ बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक निर्देश :*- जिले में चलाए जा रहे आपरेशन आई के तहत थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में बस एवं आटो चालाकों के साथ बैठक आयोजित की गयी बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलकों से चर्चा करते हुए निर्देश दिए गए कि सभी चालक अपने वाहन के फिटनेस, इन्सोरेन्स, परमिट साटिफिकेट वाहन में रखे, वाहन प्रशिक्षित एवं स्वास्थ्य रूप से फिट होना चाहिए, सभी वहनों में फर्स्ट-एड बाक्स होना अनिवार्य है, चालक अपने वाहन में वरिष्ट नागरिक, बच्चों एवं महिलाओं की सीट आरक्षित रखे, यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखे, प्रत्ये यात्रा के पहले अपने वाहन का निरीक्षण करे नियमित रूप से तकनीकी/मैकेनिकली जांच करें, यात्रा के दौरान कोई व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियां रहती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देवे। अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की पतासाजी में पुलिस का सहयोग प्रदान करें।👉 *बैठक में इनकी रही उपस्थिति :-* बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, प्रभारी एसडीओपी नरसिंहपुर, शिवप्रताप वघेल, थाना प्रभारी स्टेशनगज कमलेश चोरिया एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
: 909 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
Mon, Jun 5, 2023
909 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपणगाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्थाका साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 909 वें सप्ताह का पौधारोपण पंचवटी कॉलोनी में संपन्न हुआ जिसमें चिरंजीव राजुल स्थापक चिरंजीव गर्वित साहू चिरंजीव ब्रह्मन यश चिरंजीव इरवन यश चिरंजीव शुभम् साहू श्रीमती सोनल श्रीवास्तव श्रीमती सुलेखा कटारे अपने जन्म दिवस के अवसर पर एंव श्रीमती गीता कमलेश अग्रवाल श्रीमती शशि प्रियरंजन (लकी ) नीखरा श्रीमती प्राची दिवाकर रुंगटा अपनी शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित किया, पर्यावरण दिवस पर भी पौधारोपण होगा इस मोके पर अजय खत्री ,मंजू खत्री ,जुझार सिह ,सुरेन्द्र साहू, नारायण सोनी ,कंछेदी लाल धानक ,सुरेन्द्र पटैल जाटव और कालोनी वासी उपस्थित रहे |
: सिहोरा के साथ धोखा किया मध्य प्रदेश सरकार ने 20 वर्षों से लंबित रखी है जिले की अंतिम अधिसूचना
Mon, Jun 5, 2023
रिपोर्टर- अनिल जैन,सिहोरा
सिहोरा के साथ धोखा किया मध्य प्रदेश सरकार ने
20 वर्षों से लंबित रखी है जिले की अंतिम अधिसूचना
https://youtu.be/RL6RiqdeX5gसिहोरा- मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने सिहोरा के साथ सिहोरा के हितों के साथ कुठाराघात किया है। सिहोरा की जनता को धोखा दिया है और इसके लिए संवैधानिक कार्यालयों के भी दुरुपयोग किये गए है। यह आरोप लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने अपने धरने के 88 वें हफ्ते में सिहोरा बस स्टैंड में धरना देते हुए कहीं।*सिहोरा के साथ किया धोखा-* लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के धरना दे रहे सेवानिवृत्त फौजी रामजी शुक्ला ने कहा कि फरवरी 2005 में बहोरीबंद के विधायक निशिथ भाई पटेल और सिहोरा विधायक दिलीप दुबे के सिहोरा जिला संबंधी विधानसभा प्रश्न के उत्तर में तत्कालीन मंत्री दिलीप भटेरे ने विधानसभा में उत्तर दिया था कि वर्तमान में सरकार द्वारा नए जिलों के गठन को स्थगित रखा गया है इसलिए सिहोरा और गरोठ जिले का गठन भी स्थगित है ।*फिर बनाए नए जिले-* लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के रामलाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि जब मध्य प्रदेश सरकार ने नए जिलों के गठन पर लगी रोक हटाते हुए नए जिले बनाए तो सबसे पहले सिहोरा को जिला बनाना था परंतु सरकार ने फिर सिहोरा की अनदेखी की और वर्ष 2008 में अलीराजपुर, सिंगरौली 2013 में आगर मालवा और 2018 में निवाड़ी नए जिलों का गठन किया गया।*जनप्रतिनिधि रहे मौन-* समिति के अनिल जैन आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार थी जो जिले की अंतिम अधिसूचना को लगातार रोके रखी थी वही सिहोरा में सिहोरा के भाजपा के ही विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौन थे और उन्होंने इन 20 वर्षों में कभी भी अंतिम अधिसूचना जारी करने के लिए सरकार के समक्ष कोई बात नहीं रखी है,यह चुने जनप्रतिनिधियों की बड़ी असफलता है।*आंदोलन से दूरी-* लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के कृष्ण कुमार ने कहा कि यह आंदोलन किसी की सरकार बनाने या गिराने के लिए नहीं बल्कि सिहोरा को उसका हक दिलाने के लिए है।पर यह तय है कि इस बार सिहोरा वासी सबको समझ गए है और जो सिहोरा के हित की गारंटी देगा वही अब जनता की पसंद होगा।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सिहोरा जिला से दूरी सिहोरा के साथ कुठाराघात है।रविवार के धरने में समिति के सुशील जैन,विकास दुबे,आशीष पांडे,उमाशंकर मिश्रा,नत्थू पटेल,अजय विश्वकर्मा, अहसान अंसारी,मोहन सोंधिया सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।