: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का निरीक्षण
Tue, Jun 13, 2023
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने स्थानीय बीटीआई स्कूल में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से चर्चा कर उन्हें सिखाये जा रहे खेलो के बारे में जानकारी ली एवं कहा कि पढ़ाई के अलावा छात्रो को खेलों का भी ज्ञान होना जरूरी है। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने उन्हें बताया कि प्रतिदिन सुबह शाम हम लोगो को पीटीआई अनुज जैन द्वारा विभिन्न एक्सरसाईज के साथ खेलों का अभ्यास कराया जाता है। इस मौके पर डीईओ कार्यालय से जिला खेल अधिकारी देवेश वैद्य ने भी खिलाड़ियों को विभिन्न गतिविधियां करके दिखाई। इस अवसर पर प्राचार्य अनूप शर्मा, प्रतुल इंदुरख्या, एस के मिश्रा जयमोहन शर्मा, के के वर्मा एवं मधुसूदन पटैल भी उपस्थित रहे।
: शिशु मंदिर में प्रवेशोत्सव में सुन्दर कांड का पाठ
Tue, Jun 13, 2023
शिशु मंदिर में प्रवेशोत्सव में सुन्दर कांड का पाठगाडरवारा । स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में अखिल भारतीय विद्या भारती योजना के क्रम में नवीन सत्र के शुभारंभ में सभी आचार्य परिवार ने रामचरित मानस के सुन्दर कांठ के पाठ का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम प्राचार्य दिनेश शर्मा व प्रधानाचार्य विपिन श्रीवास्तव ने पूजन अर्चना कर नये सत्र के लिए विध्यालय में प्रवेश. योजना का विस्तार पुर्वक प्रस्तुतीकरण आचार्य परिवार के समक्ष रखा और प्रवेश के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने का आव्हान किया । इस अवसर पर सभी ने अपने अपने विचार प्रकट किए ।
: गाडरवारा शहर की असमय विद्युत कटौती रोकने की मांग
Mon, Jun 12, 2023
गाडरवारा शहर की असमय विद्युत कटौती रोकने की मांगगाडरवारा। भाजपा नेता पवन पटेल ने जिले की कलेक्टर ऋतु बाफना से शिकायत पत्र ईमेल के माध्यम से प्रेषित किया है। इन दिनों भीषण गर्मी पढ़ रही है। शहर में विद्युत विभाग द्वारा प्रतिदिन विद्युत कटौती की जा रही है। भारी गर्मी होने के कारण शहर के जनमानस को प्रतिदिन होने वाली असमय विद्युत कटौती से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में लगभग 1 घंटे तक विद्युत कटौती की जा रही है। पटेल ने पत्र में आग्रह किया है विद्युत विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी कर असमय में होने वाली विद्युत कटौती को रोका जाए और गाडरवारा शहर के जनमानस को राहत पहुंचाई जाए। शिकायत पत्र ईमेल के माध्यम से अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा एवं नरसिंहपुर विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया है।