: करेली, बजरंग दल सेवा सप्ताह मैं किया गया वृक्षारोपण
Wed, Aug 2, 2023
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली
बजरंग दल सेवा सप्ताह मैं किया गया वृक्षारोपणबजरंग दल करेली प्रखंड द्वारा आज सेवा सप्ताह में वृक्षारोपण समरसता स्मारक पर किया गया वृक्षारोपण में फलदार वृक्ष आम जामुन बेलपत्र आदि के वृक्ष लगाए गए । वृक्षारोपण करने के पश्चात सभी वृक्षों को सुरक्षित करने के लिए हर एक वृक्ष पर गार्ड लगाए गए एवं वृक्ष की देखरेख के लिए हर एक वृक्ष पर एक पालक तय किया गया । जिसमें जामुन के लिए रामकुमार लोधी वीरेन्द्र राजपूत आम के लिए राहुल जी माते मनोज पटेल सुनील सोनी बेलपत्र के लिए कैलाश पटेल राजकुमार ठाकुर पुतरंजन के लिए वीरेंद्र सोनी आकाश श्रीवास्तव को पालक नियुक्त किया गया। जिसमें मुख्य रुप से जिला संघचालक आदित्य मोहन जी पटेल का मार्गदर्शन सभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिला माननीय जिला संघचालक आदित्य मोहन पटेल ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के दस पुत्र बराबर एक कुआं और दस कुआ बराबर एक तालाब और दस तालाब बराबर एक वृक्ष होता है । वृक्ष समाज को ऑक्सीजन देता है और ऑक्सीजन जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है ऑक्सीजन के बिना जीवन संभव नहीं है बजरंग दल के कार्यकर्ता वृक्ष लगाकर समाज को जीवन देने का कार्य कर रहे हैं बजरंग दल के कार्यकर्ता हमेशा से समाज के प्रति कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी समाज के लिए कार्य करें। समस्त समाज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से यही अपेक्षा रखता है कार्यक्रम में उपस्थित रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संघचालक आदित्य मोहन जी पटेल बजरंग दल विभाग सह संयोजक रामकुमार लोधी जिला संयोजक ललित सेन जिला सुरक्षा प्रमुख मनोज पटेल करेली प्रखंड अध्यक्ष कैलाश पटेल प्रखंड मंत्री वीरेंद्र सोनी विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष सुनील सोनी प्रखंड उपाध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव राहुल माते प्रखंड गोरक्षा प्रमुख वीरेंद्र राव।
: नरसिंहपुर, सिविल सर्जन के आदेश से जिला अस्पताल में मरीजों की जान आफत में,,,
Wed, Aug 2, 2023
रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर
सिविल सर्जन के आदेश से जिला अस्पताल में मरीजों की जान आफत मेंनरसिंहपुर ।जिला अस्पताल नरसिंहपुर में निजी एंबुलेंस के सिविल सर्जन के द्वारा प्रतिबन्ध के बाद जिला अस्पताल से रेफर होने वाले गंभीर मरीजों की जान मुसीबत में पड़ गई है। जिला अस्पताल के मरीजों को 108 एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जाती है लेकिन कई गंभीर मरीजों के होने के बावजूद भी 108 एंबुलेंस मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है गंभीर मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर बीते दिनों जिला अस्पताल के सिविल सर्जन द्वारा निजी एंबुलेंस संचालकों को आदेश दिया कि वह जिला अस्पताल के अंदर सेवाएं नहीं देंगे जिससे एंबुलेंस संचालकों संचालकों ने अपनी एंबुलेंस जिला अस्पताल से हटा ली।आज तेंदूखेड़ा के पास हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हुए दो व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है दोपहर 12:00 से मरीजों को रेफर किया गया है लेकिन जिला अस्पताल से जबलपुर जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई अभी रात के 10:30 बज रहे हैं मरीजों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है निजी एंबुलेंस अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है ऐसे में वे मरीज तत्काल इलाज की आवश्यकता है उनकी जान आफत में आ गई जिला प्रशासन को जनहित में एंबुलेंस तत्काल निराकरण करना चाहिए।
: शिवकुमार गुप्ता की सेवानिवृति पर दी विदाई
Wed, Aug 2, 2023
शिवकुमार गुप्ता की सेवानिवृति पर दी विदाईगाडरवारा। बीते सोमवार को समीपी ग्राम नीमच की शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक शिवकुमार गुप्ता को शासकीय सेवा पूर्ण होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में ग्रामवासियों, शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर आत्मीय विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों का स्वागत प्रधानपाठक रूपेश कौरव, बलराम ठाकुर सहित अन्य शिक्षको ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि शासकीय सेवा से शिक्षकीय कार्य बेहद चुनोतियों से भरा है। श्री गुप्ता जी ने हमेशा बच्चों को बेहतर शिक्षा दी। बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि अपनी सम्पूर्ण सेवा में श्री गुप्ता जी ने छात्र छात्राओं के भविष्य को बेहतर ढंग से संवारा। कार्यक्रम में शिवकुमार गुप्ता ने अपनी सेवानिवृति पर उन्हें मिले सहयोग के प्रति सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को रिटायर्ड सब इंजीनियर प्रदीप स्थापक, बीएसी संदीप स्थापक, जगदीश बरसैयां ,पवन राजौरिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिवकुमार गुप्ता को शाला की तरफ से विदाभिनन्दन पत्र सौंपा गया जिसका वाचन रमाकांत पाराशर ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय नामदेव (बेशर्म) ने किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन रूपेश कौरव ने किया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच दयावती मेहरा, संकुल प्राचार्य जे एल झरबड़े, राजेंश गुप्ता, जनशिक्षक आजाद कौरव, मधुसूदन पटैल, दीपक गुप्ता , नरेंद्र अवस्थी, संजय अवस्थी, संतोष शर्मा, विनोद कौरव, कमलेश मेहरा, रामेश्वर कहार, जयप्रकाश अवस्थी , ऋचा गुप्ता सहित अनेक शिक्षक , ग्रामवासी एवं बच्चे उपस्थित रहे