Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

: नरसिंहपुर के पत्रकार अभय बानगात्री को धमकी

Aditi News Team

Sun, Dec 22, 2024
बड़ी खबर- तेज तर्रार निर्भीक पत्रकार अभय बानगात्री को धमकी https://youtu.be/6LlxBtKy0bg?si=RAkcfd59QUSWg6EY दिनांक 21 दिसम्बर दिन शनिवार को रात्रि 7.30 बजे अभयवाणी अखबार के संपादक अभय बानगात्री को एक अनजान नंबर से फोन आया, दो बार फोन आया। जिसके बाद उसी नंबर पर पत्रकार अभय बानगात्री ने काल किया जिसमें अनजान व्यक्ति द्वारा कहा कि अभय बानगात्री बोल रहे हो, कहाँ रहते हो, इस पर अभय बानगात्री बोले आप कौन हैं कहाँ से बोल रहे हैं अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम पता नहीं बताया और कहा कि गुरु जी की बहुत खबर चलाई है ना अपशब्द का प्रयोग कर घर का पता पूछा। जिस पर पत्रकार ने कहा कि मेरा पता तुम्हें वाटसअप करता हूँ। फिर पत्रकार अभय बानगात्री ने‌ स्टेशन थाना प्रभारी को फोन कर पूरी जानकारी दी और अनजान व्यक्ति का नंबर उन्हें मेसेज किया। आपको बता दे कि नवलगांव युवराज लोधी हत्याकांड मामला उन्होंने और उनके साथी पत्रकारों ने प्रमुखता से उठाया था जिस पर 5-6 आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज हुआ। नवलगांव, जहाँ बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा हुई थी और वहाँ कथा के दो दिन पहले ही गाँव के युवराज लोधी से मारपीट हुई जिससे उसकी मौत हुई। युवराज लोधी के परिजनों ने पत्रकारों से न्याय दिलवाने की गुहार लगाई थी जिस पर पत्रकारों ने प्रमुखता से कई दिनों तक खबर को प्रकाशित की थी। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाती है क्या पत्रकार को धमकी देने वाला गिरफ्तार होगा और पत्रकार अभय बानगात्री को पुलिस सुरक्षा मिलेगी।

Tags :

जरूरी खबरें